इस तरह के ब्लेजर पहन सकते हैं जीन्स पर

0
3115

ब्लेजर पहनना तो हर लड़के को पसंद होता है, लेकिन ब्लेजर के बारे में अक्सर लोग यही सोचते हैं कि इन्हें केवल सूट के साथ ही पहना जाता है पर ऐसा नहीं है। अगर आप इन्हें जीन्स के साथ पहनते हैं तो भी ये बहुत अच्छे लगते हैं। हालांकि जीन्स के साथ पहने जाने वाले ब्लेजर और सूट के साथ पहने जाने वाले ब्लेजर्स में अन्तर होता है, लेकिन अक्सर लड़कों को इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता होता है। जिसके कारण वो अक्सर सूट के साथ पहने जाने वाले ब्लेजर्स को जीन्स के साथ भी पहन लेते हैं, जो उसके पूरे लुक को ही खराब कर देते हैं। जिसके कारण अक्सर कई लोग ब्लेजर के साथ जीन्स नहीं पहन पाते तो कई लोग जीन्स पहना ही छोड़ देते हैं।

1Image Source: http://cdn9.lbstatic.nu/

वैसे तो ज्यादातर लोग केवल आपको सूट के बारे में ही बताएंगे जिसके कारण आपको इस बात का कभी भी पता नहीं चल पाता है कि आखिर आपको जीन्स के साथ किस तरह की ब्लेजर्स का प्रयोग करना चाहिए। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें जीन्स के साथ ब्लेजर पहनना अच्छा लगता है, लेकिन मार्केट में इतने सारे डिजाइन्स को देख कर परेशान हो जाते हैं कि इनमें से कौन सा ब्लेजर आपकी जीन्स के साथ अच्छा लगेगा और अपको स्टाइलिश भी बनाएगा तो आज हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप अपने लिए जीन्स के साथ के लिए एक सही ब्लेजर चुन सकेंगे।

Video Source: https://www.youtube.com

1. आप जब भी जीन्स के साथ के लिए ब्लेजर ले तो उनके कंधों को जरूर देख लें क्योंकि जो ब्लेजर जीन्स के साथ प्रयोग किए जाते हैं उनके कंधे कोमल होते हैं। उनमें किसी तरह की कठोरता नहीं होती है, जबकि सूट के लिए प्रयोग किए जाने वाले ब्लेजर के कंधों में कठोरता होती है।
2. जीन्स के साथ पहने जाने वाले ब्लेजर्स में दो बटन ही अच्छे लगते हैं, क्योंकि तीन बटन वाले ब्लेजर काफी बन्द से दिखाई देते हैं और वो केवल सूट के साथ ही अच्छे लगते हैं।

2Image Source: http://images2.drct2u.com/

3. ब्लेजर लेते समय उनके बटन पर भी जरूर ध्यान दें कि वो किस रंग के हैं तथा उनका डिजाइन कैसा है। अक्सर लोगों को ब्लेजर में अलग-अलग रंग के बटन पसंद नहीं आते हैं। तो अच्छा होगा कि आप उनके बटन को भी जरूर देख लें।
4. ब्लेजर हमेशा अपने शरीर के आकार के अनुसार ही लें। जीन्स के साथ केवल फिटिंग के ब्लेजर ही अच्छे लगते हैं, लेकिन अगर आप सूट के लिए देख रहे हों तो उसके लिए आप हल्का सा ढीला ब्लेजर ले सकते हैं।
5. जीन्स के साथ प्रयोग किए जाने वाले ब्लेजर में रंग का भी ध्यान जरूर रखें। वैसे तो जीन्स के साथ नीले, भूरे, हरे आदि रंग के ब्लेजर्स को काफी पसंद किया जाता है। तो आप चाहें तो इन्हीं रंगों के ब्लेजर का प्रयोग कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here