गजब…सुल्तान की रियल ‘देसी गर्ल’ निकली अनुष्का, बनाए गोबर के कंडे

0
1002

अभी हाल ही में सुल्तान का धमाकेदार ट्रेलर लांच हुआ है। जिसको देखने के बाद फिल्म के लिए फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। लेकिन जैसा की सभी को पता है ये सल्लू भाईजान की यह फिल्म जो ईद के मौके पर यानी की 6 जुलाई को धमाल मचाने आ रही हैं। जिसके लिए आप थोड़ा तो इंतजार कर ही सकते हैं , लेकिन तब तक हम आपको इस फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प चीज बता देते हैं। जिसको सुनने के बाद आप सच में हैरान हो जाएंगे कि फिल्म के लिए सितारों को क्या-क्या करना पड़ता है। सुल्तान के लुक और ट्रेलर से आप सलमान की फिटनेस और मेहनत का अंदाजा लगा सकते हैं। लेकिन इस सुल्तान के लिए उसकी देसी गर्ल ने कितनी मेहनत की है। कभी सोचा है आपने, नहीं ना..

anushkasharma-cowdung-1464000474Image Source :http://resize.indiatvnews.com/

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म के लिए अनुष्का का रेसलिंग करना तो चलो ठीक था। लेकिन इसके लिए अनुष्का को देसी गर्ल अवतार भी अपनाना पड़ा। देसी गर्ल से मतलब हमारा यहां कहने का तात्पर्य गांव की गोरी से है। जिसे अपने हाथों से गोबर के कंडे, जिन्हें आपकी भाषा में उपले भी कहा जाता है। वह बनाने पड़े।

anushka-cowdung-1464000488Image Source :http://resize.indiatvnews.com/

अगर कोई और हीरोइन होती तो शायद वह इस काम को नहीं करती। लेकिन अनुष्का ने इस काम को बिना नखरे दिखाए बखूबी किया। इस फिल्म में अनुष्का का नाम आरफा है। जिसमें एक सीन के लिए उन्होंने गोबर के कंडे बनाए हैं। इससे पहले भी वह एक वीडियो में तपती गर्मी में ट्रेक्टर चलाती हुई दिखाई दी थी। जिससे ये उम्मीद लगाई जा सकती है कि इस फिल्म में अनुष्का ने सच में खून पसीना एक करके मेहनत की है। ऐसे में तो चलिए अब आपको जाते-जाते हम सुल्तान के ट्रेलर भी दिखा देते हैं। देखिए सुल्तान का धामकेदार ट्रेलर

Video Source :https://www.youtube.com/

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here