गुस्से में आए नाई ने काटा ग्राहक का कान

0
423
नाई

 

गुस्सा में कई बार लोग अपना आपा खो बैठते हैं इसके बहुत से उद्धरण हम लोग सुबह से शाम देखते रहते हैं। यह कुछ हद तक लोगों को पागल कर डालता है और कई बार इसके परिणाम काफी बुरे भी होते है। रोजाना हमे छोटे मोटे झगड़े तो दिखते ही रहते है। कहीं सड़क पर दो लोग लड़ते नजर पड़ते तो कहीं बसो, मैट्रो व ट्रेनो में लोग सीट के लिए भीड़ जाते है। अक्सर गुस्से में लिए गए फैसले और किए गए काम ज्यादातर गलत ही होते है। आज जिस घटना के बारे में हम आपको बता रहें हैं वह भी कुछ ऐसी ही है। इस घटना को जानने के बाद आप भी हैरान रह जायेंगे और अगली बार अपने नाई के साथ भिड़ने से पहले सोचेंगे।

नाईImage Source:

यह घटना अमेरिका की है। यहां के विस्कासिन्स क्षेत्र के निवासी शबानी खालेद नामक एक नाई ने अपनी दूकान पर आये 22 वर्षीय एक युवक का कान काट डाला। जिसके चलते नाई को पुलिस ने पकड़ लिया। दरअसल बात यह थी कि युवक अपने बालों को नया लुक देना चाहता था और उसने नाई को उस स्टाइल के बारे में बताया भी, पर नाई को ऐसा सुनते ही गुस्सा आ गया और उसने युवक के बालों के स्थान पर उसके कान पर उस्तरा चला डाला। इसके बाद युवक के कान से खून निकलने लगा और दूकान पर बैठे लोग हैरान हो गए। बाद में नाई ने बताया कि वह युवक का कान काटना नहीं चाहता था। युवक की बात को ध्यान से नहीं सुना था जिसके कारण गया था। खैर हम आपको यही कहेंगे की आगे जब कभी भी आप नाई की दूकान पर जाएं तो जरा सावधानी जरूर बरते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here