मुर्गे के खिलाफ मुर्गी से छेड़छाड़ के आरोप में हुआ मामला दर्ज, पुलिस की जांच जारी

0
913
छेड़छाड़

आपने छेड़छाड़ की कई घटनाएं देखी व सुनी होंगी, पर ऐसी घटना न कभी आपने सुनी होगी और देखी होगी, जिसमें छेड़छाड़ पर एक मुर्गे को ही जेल जाना पड़ा। आपने अब तक इंसानो पर छेड़छाड़ के मुकदमें होते देखें ही होंगे पर किसी पशु-पक्षी पर ऐसे किसी मुकदमे के बारे में आपने कभी सुना नहीं होगा। आपको बता दें कि हालही में ऐसी ही एक घटना सामने आई है। इस घटना में एक मुर्गे पर पड़ोस की मुर्गियों को छेड़ने का आरोप लगा है और इस बारे में पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। अब पुलिस मुर्गे के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह घटना किसी अन्य देश की नहीं बल्कि अपने ही भारत से सामने आई है।

उत्तर प्रदेश से सामने आई है घटना

उत्तर प्रदेश से सामने आई है घटनाImage source:

आपको बता दें कि यह घटना उत्तर प्रदेश के लखीमपुर से सामने आई है। इस घटना में छेड़छाड़ की पीड़िता कोई महिला या लड़की नहीं है बल्कि एक मुर्गी है। जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी कि लखीमपुर के एक व्यक्ति ने थाने में जाकर इस बात की शिकायत दर्ज कराई है कि पड़ोस का मुर्गा उसकी मुर्गी को छेड़ता है। शिकायत को एसओ आर. के. यादव ने सुना और उन्होंने कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया। मुर्गी के मालिक का नाम ईश्वरदीन है। वह और उसकी पत्नी रामगुनी मुर्गे की शिकायत को लेकर थाने में एसओ आर. के. यादव से मिले और अपनी समस्या को बताया। शिकायत में ईश्वरदीन ने कहा कि “जब कभी भी उनकी मुर्गी घर से बाहर निकलती है तो पडोसी का मुर्गा उसको छेड़ने लगता है। इस बात की शिकायत जब हम लोग पडोसी से करते हैं तो वह झगड़े पर उतर आता है। पिछले बुद्धवार को पड़ोस के मुर्गे ने फिर से हमारी मुर्गी को छेड़ा था।” इस घटना को सुनकर एसओ साहब ने उचित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं और अब पुलिस मुर्गे तथा मुर्गी के बीच का झगड़ा सुलझाने में लगी हुई है। आपको बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस आजम खान की खोई भैंसे खोजने की खबर चर्चा में आई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here