बहुत आलिशान है इस बंदर की लाइफ, करोड़ो की संपत्ति का है अकेला वारिस

0
846
बंदर

क्या आपने कभी कोई करोड़पति बंदर देखा है। करोड़ो की संपत्ति के अकेले वारिस इस बंदर के बारे में जानकर आप हैरान रह जायेंगे। कुछ समय पहले आई अभिनेता अक्षय कुमार की एक फिल्म “एंटरटेंमेंट” तो आपने देखी ही होगी। इस फिल्म में एक कुत्ते को करोड़ों की संपत्ति का मालिक दिखाया गया था। खैर यह तो फिल्म की बात हुई, पर हाल ही में एक ऐसा ही मामला असल जीवन में भी देखने को मिला। इस किस्से को जानकर आप खुद ही हैरान रह जायेंगे।

उत्तर प्रदेश का है यह मामला

उत्तर प्रदेश का है यह मामलाImage source:

आपको सबसे पहले बता दें कि यह हैरान कर देने वाला मामला यूपी के रायबरेली से का है। यहां की निवासी “साविस्ता बृजेश” एक मशहूर कवयित्री हैं। इन्होंने ही अपनी सारी चल-अचल संपत्ति का वारिस एक बंदर को बना दिया है। यह बंदर कोई आम बंदर नहीं है बल्कि यह साविस्ता बृजेश के घर बचपन से ही पला है। साविस्ता बृजेश अपने विवाह से पहले एक मुस्लिम महिला थी, पर उन्होंने ब्रजेश श्रीवास्तव से प्रेम विवाह किया था।

बंदर को बेटे की तरह लिया था गोद  

बंदर को बेटे की तरह लिया था गोद  Image source:

विवाह के उपरांत भी उनको संतान सुख नहीं मिला सो उन्होंने पडोसी से एक बंदरिया को 300 रुपये में खरीद लिया था। कुछ समय बाद बंदरिया की मौत हो गई थी। उसके बाद साविस्ता बृजेश ने एक बंदर को गोद लिया और उसका नाम चुनमुन रखा। तब से लेकर आज तक वे चुनमुन को अपने बच्चे की तरह पाल रही हैं। आज से करीब 10 वर्ष पहले साविस्ता बृजेश और उनके पति ने इसके नाम अपनी सारी संपत्ति करने की घोषणा की थी।

वर्तमान में इस दंपत्ति का कहना है कि वे चुनमुन के नाम से एक ट्रस्ट बना रहें हैं जिसके तहत भारत के सभी जिले के बंदरों को खाना खिलाया जायेगा। 5 वर्ष पहले इस श्रीवास्तव दंपत्ति ने चुनमुन का विवाह पास के ही निवासी अशोक यादव की बंदरियां से करा दिया था। इस बंदरिया का नाम बिट्टो है। दंपत्ति का कहना है कि चुनमुन की संपत्ति में से आधा हक बिट्टो का भी होगा। कुल मिलाकर अब चुनमुन नामक यह बंदर एक करोड़पति बन गया है और इसकी आधी संपत्ति की वारिस इसकी पत्नी भी रहेगी।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here