महिला शौक में पालती थी अजगर, एक दिन इसे खुद की जान बचाना पड़ा भारी

0
1283
a pet python attacks his own master cover

कभी-कभी हमारे द्वारा किए गए कार्य ही हमारे लिए बड़ी मुसीबत बन जाते हैं, हाल ही में एक ऐसी घटना एक महिला के साथ घटी जिसको जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जी हां, आज हम आपको जिस घटना के बारे में जानकारी दे रहें हैं, वह कुछ ऐसी ही है जिसमें एक महिला द्वारा किया गया कार्य ही, उसकी जान पर भारी पड़ गया। आइए अब आपको हम इस घटना के बारे में विस्तार से बताते हैं।

a pet python attacks his own masterimage source:

यह घटना अमेरिका के ओहियो नामक शहर में घटित हुई है। यह घटना एक ऐसी महिला से जुड़ी है जिसने अपने घर में 9 अजगर सांप पाले हुए थे। यह महिला अपने इन अजगर सांपों को अपने साथ लिए हुए ही पार्क में घुमा करती थी, हालाकि अन्य लोगों को इस महिला की यह हरकत काफी अजीब लगती थी, पर उन्होंने इस बात को नोटिस किया की महिला के पालतू सांप उसको कभी नहीं काटते हैं।

कुछ दिन पहले यह महिला अपने घर में बोआ कन्स्ट्रिक्टर प्रजाति के दो अजगरों को और ले आई। इन दोनों अजगरों की जान इस महिला ने ही बचाई थी। एक दिन इस महिला द्वारा फायर डिपार्टमेंट को इमरजेंसी कॉल की गई। फायर डिपार्टमेंट वालों ने पूछा कि आखिर क्या परेशानी है, तब इस महिला ने बताया कि जिन 2 अजगरों को वह अपने साथ लाई थी उन्होंने ही इस महिला पर हमला कर दिया है।

एक अजगर महिला की गर्दन पर लिपटा हुआ था और दूसरा उसकी नाक को चबा रहा था। इस कॉल के बाद में फायर डिपार्टमेंट के लोग जल्दी ही आये और उन्होंने अजगर का सिर काट कर इस महिला की जान बचाई। इस प्रकार से यह महिला अपने द्वारा ही लाये गए सांपों के कारण मौत के करीब पहुंच गई थी।

इस महिला की हिम्मत काबिले तारीफ है। इस महिला ने उस समय हिम्मत दिखाई जब उसके गले को एक 5 फिट अजगर दबाये बैठा था। फायर कर्मियों द्वारा इस महिला को अजगर से आजाद कराने के बाद अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां वर्तमान में इस महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here