आकाश में दिखाई पड़ा “आग का गोला”, लोगों ने माना एलियंस का जहाज

0
426
एलियंस

 

हाल ही में आकाश में एक रहस्यमय आग का गोला देखा गया हैं। इस प्रकार के गोले पहले भी कई बार देखे गए हैं। समय समय पर इस प्रकार की घटनाएं सामने आती रहती हैं जिनके बारे में लोगों को सही जानकारी कम ही मिल पाती हैं कि आखिर वह क्या चीज थी। ताजा मामला जर्मनी का हैं, जहां इसी प्रकार की एक घटना घटी हैं।

दरअसल जर्मनी के लोगों ने आकाश में एक “आग का गोला” उड़ता देखा, पर वास्तव में वह क्या था और कहां चला गया इस संबंध में किसी को कुछ नहीं पता चल सका। शुरुआत में यह आग का गोला धीरे धीरे चलता हुआ दिखाई पड़ रहा था, पर बाद में उसकी गति तेज हो गई। कुछ लोगों ने इसे एलियंस का जहाज माना।

अनुसंधानकर्ताओं का कहना हैं कि इस प्रकार का आग का गोला उन्होंने इटली और स्विटजरलैंड में भी देखा था। होकेन शहर के फायर विभाग ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसका एक वीडियो भी शेयर किया हैं। यह आग का गोला एक उल्का पिंड की तरह लग रहा हैं। इंटरनेशनल उल्का संगठन ने इस बारे में कहा कि आग के गोले की यह घटना सबसे ज्यादा सूचना वाली घटना हैं। इसमें अब तक 1,150 लोगों ने रिपोर्ट की हैं।

एलियंसImage Source:

शुरुआत में जब यह आग का गोला दिखाई पड़ा था तब इसकी रौशनी कम थी, पर अचानक वह बढ़ गई और यह गोला सफ़ेद नजर आने लगा, इसके बाद इसका रंग हल्का हरा तथा उसके बाद में नीला नजर आने लगा। आपको बता दें कि इसी प्रकार का आग का गोला पहले अमेरिका तथा फ्रांस में भी देखा गया था।

जर्मनी सिटी के वायु यातायात नियंत्रण प्रवक्ता क्रिश्चियन होप ने इस संबंध में कहा कि “हम सिर्फ यह कह सकते हैं कि वह कोई विमान नहीं था।” अभी तक यह नहीं पता लग सका हैं कि आखिर वह था क्या। इस वजह से कुछ लोग उसको एलियंस का जहाज बता रहें हैं। एलियंस वास्तव में हैं या नहीं इस बात का भी पक्का पता नहीं, पर दुनियाभर के लोग इस घटना को एलियंस के साथ जोड़ कर देख रहें हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here