इंसानो से ज्यादा फेमस हैं ये बकरा, इसकी मौत पर दुनियाभर से लोगों ने भेजे थे शोक संदेश

0
476
this goat was famous more than a human being cover

मौत तो सभी को आनी ही हैं, यह जीवन का एक सत्य हैं। चाहे वह कोई मानव हो या जीव जंतु, पर कुछ लोगों की मौत पर बहुत से लोग दुःखी होते हैं क्योंकि वे आम लोगों से ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं। इसी प्रकार कुछ जंतु भी इस श्रेणी में आते हैं, जिनकी मौत पर हर कोई दुःखी होता हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही जंतु से रूबरू करा रहें हैं जिसकी मृत्यु के बाद दुनियाभर के लोग दुःखी थे।

आपको बता दें कि यह एक बकरा था। यह बकरा ऑस्ट्रेलिया का निवासी था। इसका नाम “गैरी” था। गैरी नामक इस बकरे के फेसबुक पर 17 लाख दोस्त थे। जब इस बकरे की मृत्यु हुई तो करीब 30 हजार लोगों ने इंटरनेट पर शौक संदेश लिख कर अपना दुःख जताया था।

यह था पूरा मामला –

this goat was famous more than a human beingimage source:

गैरी नामक यह बकरा उस समय लाइट में आया था जब 2013 में इस पर 28 हजार का फाइन लगा था। असल में इस बकरे ने सिडनी के म्यूजियम के बाहर लगे हुए फूलों को खा लिया था। इस घटना के बाद कोर्ट में इस बकरे पर केस चला और यह केस बकरे ने जीत लिया। इसके बाद गैरी ने एक ट्रैवलिंग कॉमेडी एक्ट में कार्य करके भी खूब नाम कमाया। इस बकरे के फैंस इस कदर इसको चाहते हैं कि उन्होंने अपनी बॉडी पर गैरी का टैटू भी बनवाया हुआ हैं।

गैरी की मृत्यु ट्यूमर के कारण हुई थी। जिसका लंबे समय से इलाज भी चल रहा था। इस बकरे की मौत की खबर जैसे ही इंटरनेट पर आई। लोग दुःखी होने लगे और करीब 30 हजार लोगों ने शोक संदेश लिख कर अपने दुःख को जताया। आपको बता दें कि गैरी के इंटरनेट पर 17 लाख फॉलोवर्स हैं जो उसकी मौत से बेहद आहत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here