लंबी उम्र के लिए इन बातों का रखें ख्याल

0
383

शास्त्रों में मनुष्य के कल्याण के लिए काफी सारी चीजों के बारे में बताया गया है। जिनसे इंसान का पूरा व्यक्तित्व प्रभावित हो जाता है। कुछ लोग अमीर परिवार से संबंध रखते हैं, लेकिन अपनी बुरी आदतों के कारण वह गरीब की तरह जीवन जीने को विवश हो जाते हैं। इसके अलावा कुछ लोग गरीब परिवार से होने के बाद अपनी अच्छाई और मेहनत के कारण वैभव जीते हैं। इसके अलावा रोजमर्रा की जिदंगी में कुछ गलतियों के कारण भी इंसान की उम्र कम हो सकती हैं। नीचे बताए गए काम को करने से आपकी उम्र कम हो सकती हैं, तो आज के बाद इन गलतियों को करने से बचें।

1 हिंदू शास्त्रों में मांस मछली का सेवन करने पर प्रतिबंध हैं, लेकिन इसके बावजूद कई लोग अपने स्वार्थ के कारण जीवों की हत्या कर उन्हें खा जाते हैं, लेकिन यह कहां तक उचित है। हम आपको बता दें कि बासी मांस आपकी उम्र को कम करता है।

2 गुरुड़ पुराण में बताया गया है कि रात को सोने से पहले दही खाने से मनुष्य के सेहत पर बुरा असर पड़ता है, इसी के साथ रात को दही के सेवन से उम्र भी कम होती हैं।

3 शास्त्रों में यह कहा गया है कि हमे सूर्योदय से पहले ही बिस्तर से उठ जाना चाहिए। सूर्योदय के बाद तक सोने से इंसान के शरीर में कई तरह की बीमारियां कबजा कर लेती हैं। इसके अलावा सुबह उठकर सूर्य के दर्शन करने से ऊर्जा और शाक्ति बढ़ती है।

SunRise

4 चिंताओं का डटकर मुकाबला कर भी आप अपनी उम्र कम होने से बचा सकते हैं। ज्यादा चिंता आपको अंदर से घोघला बना सकती है, जिस कारण आपकी उम्र कम हो सकती हैं।

5 अगर आप किसी को अंतिम विदाई देने के लिए श्मशान जा रहे हैं तो ध्यान रहे कि आप वहां ज्यादा समय तक ना रूकें, क्योंकि श्मशान के धुएं से इंसान की उम्र कम हो जाती है।

shamshan-ghat-1444286264Image Source :http://img.patrika.com/

6 सूर्य के छिपने से पहले सोना नहीं चाहिए, ऐसा करने से उम्र कम होती है और सेहत पर भी प्रभाव पड़ने लगता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here