लड़कों के पास जरूर होनी चाहिए ये 9 तरह की टाई

-

अगर हम किसी लड़के के कपड़ों के बारे में बात करें तो उसमें टाई की चर्चा जरूर होती है। आप किसी शादी में जाएं या ऑफिस की किसी मीटिंग में टाई हर आवसर पर आपको एक स्मार्ट लुक देने में मदद करती है। ज्यादातर देखा गया है कि लड़के अपने लिए टाई लेना ज्यादा पसंद नहीं करते। इतना ही नहीं अगर उनके पास एक टाई है तो वो उसी का प्रयोग करते रहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। अगर आप एक ऑफिस गोइंग पुरुष हैं तो आपके पास कम से कम 9 तरह की टाई जरूर होनी चाहिए, लेकिन अलग-अलग डिजाइन में। वैसे तो मार्केट में आपको कई तरह के डिजाइन की टाइयां मिल ही जाएंगी, लेकिन उनमें से कौन सी टाई आपके लिए सही होगी इसको लेकर अक्सर लोग परेशान हो जाते हैं। जिसके कारण वो अपने लिए एक सही टाई का चुनाव नहीं कर पाते हैं।

Video Source :https://www.youtube.com/

अगर आप भी एक ऐसी टाई लेना चाहते हैं जिससे आप स्मार्ट लुक पा सकें तो आज हम आपको कुछ ऐसी ही अलग-अलग डिजाइन की टाई के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें एक लड़के के पास जरूर होना चाहिए। इस वीडियो की मदद से आपको ये समझने में भी मदद मिलेगी कि ये टाइयां आप किस तरह से पहन कर अपने आप को दूसरों से अलग दिखा सकते हैं। इतना ही नहीं अगर आप किसी को टाई गिफ्ट करने के बारे में सोच रहे हैं तो इस वीडियो की मदद से आप एक सही टाई का चुनाव कर अपने गिफ्ट को किसी के लिए सबसे ज्यादा खास बना सकते हैं।

1. सॉलिड नेकटाई

ये एक ऐसी टाई है जो हर लड़के के पास होनी चाहिए। ये टाई अगर आप गहरे नीले रंग में लेते हैं तो ये बहुत अच्छी लगती हैं। टाई में अगर आप गहरे रंगों का ही प्रयोग करें तो ज्यादा अच्छा होगा। आप चाहें तो गहरे हरे और लाल रंग का भी प्रयोग कर सकते हैं। इस डिजाइन में अगर आप काले रंग की टाई लेने कि सोच रहे हैं तो थोड़ी सावधानी जरूर बरतें, क्योंकि काले रंग की टाई बो टाई के रूप में ज्यादा पसंद की जाती हैं। तो अच्छा होगा कि आप गहरे नीले या फिर हल्के नीले रंग का प्रयोग करें।

सॉलिड-नेकटाई-Image Source :http://ecx.images-amazon.com/

2. पोल्का डॉट नेकटाई

पोल्का डॉट नेकटाई को लेते समय इस बात का ध्यान रखें कि उस पर बनाए गए डॉट्स ज्यादा बड़े ना हों। इतना ही नहीं इस डिजाइन में रंग का भी खास ध्यान रखना चाहिए। आप चाहें तो गहरे नीले रंग और सफेद डॉट वाली टाई का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो हरे रंग में सफेद डॉट या फिर बैंगनी रंग में सफेद डॉट की टाई का भी प्रयोग कर सकते हैं। इस तरह की टाइयां हर तरह के कपड़ों के साथ अच्छी लगती हैं।

पोल्का-डॉट-नेकटाईImage Source :http://www.tiesplanet.com/

3. फूलार्ड नेकटाई

इस तरह की टाइयों में एक ही डिजाइन को बार-बार बना कर इसे एक डिजाइनर लुक दिया जाता है। इस तरह की टाइयों में आपको कई तरह के पैटर्न देखने को मिल जाएंगे। ये टाइयां भी देखने में बहुत अच्छी लगती हैं। ऐसे में आप चाहें तो इन्हें भी खरीद सकते हैं।

फॉलर्ड-नेकटाईImage Source :https://www.san-dee.com/

4. पैस्ले नेकटाई

इन टाइयों के बारे में ये माना जाता है कि इसके डिजाइन को भारत को ध्यान में रख कर बनाया गया है, क्योंकि इसमें आपको अन्य टाइयों के स्थान पर काफी बड़े डिजाइन देखने को मिलेंगे। इतना ही नहीं ये टाइयां भी गहरे रंगों में बहुत अच्छी लगती हैं। वैसे आप चाहें तो हल्के रंगों का भी प्रयोग कर सकते हैं।

पैस्ले-नेकटाईImage Source :https://www.bows-n-ties.com/

5. स्पोर्ट एंड क्लब नेकटाई

इस तरह की टाइयों का प्रयोग अक्सर किसी खास तरह के क्लब के लिए किया जाता है जहां सभी एक ही रंग और डिजाइन की टाइयों का प्रयोग करते हैं। पुराने समय में इस तरह की टाइयों का काफी प्रयोग किया जाता था। इन टाइयों पर किसी क्लब का लोगो बना होता था, जो कि उसे एक अलग ही लुक प्रदान करता था। आप चाहें तो इस तरह की टाइयों की भी प्रयोग कर सकते हैं।

स्पोर्ट-एंड-क्लब-नेकटाईImage Source :https://cdn.careofcarl.com/

6. यूनिवर्सिटी नेकटाई

ये टाई भी दिखने में बहुत अच्छी लगती है। इस टाई में दाएं से बाईं ओर रेखाएं बनी होती हैं जो इससे बहुत ही कूल लुक देती हैं। वैस ये टाइयां आपको दो अलग-अगल रंग में मिल सकती हैं। इतना ही नहीं इस टाई में दो से ज्यादा रंग भी देखने को मिल जाते हैं। ये टाइयां बहुत ही साधारण होती हैं जिसके कारण ये बहुत ही आसानी से प्राप्त हो जाती हैं।

यूनिवर्सिटी-नेकटाईImage Source :http://g03.a.alicdn.com/

7. रेजिमेंटल नेकटाई

इन टाइयों को देख कर अक्सर लोग ये ही सोचने लगते हैं कि ये भी यूनिवर्सिटी नेकटाई की ही तरह हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। इन टाइयों में बाएं से दाईं ओर रेखाएं बनी होती हैं। इस टाई में भी आपको कई रंग मिल जाएंगे और ये टाइयां भी हर तरह के कपड़ों पर अच्छी लगती हैं। साथ ही आप इन टाइयों का प्रयोग किसी भी अवसर पर कर सकते हैं।

रेजिमेंटल-नेकटाईImage Source :https://s3-ap-northeast-1.amazonaws.com/

8. टरटन और प्लेड नेकटाई

इस तरह की टाई में बनाए गए डिजाइन को समझना काफी कठिन होता है। साथ ही इस तरह की टाई कोट के साथ बहुत अच्छी लगती है। ये कई रंग में मिल जाती है। इन टाइयों में गहरे और हल्के रंगों का एक साथ प्रयोग आप देख सकते हैं।

टरटन-और-प्लेड-नेकटाईImage Source :https://img0.etsystatic.com/

9. कस्टम नेकटाई

अगर आप अपनी टाई में कुछ ऐसा डिजाइन पाना चाहते हैं जो कि आपके हसमुख व्यवहार को व्यक्त करे तो आप इन टाइयों का प्रयोग कर सकते हैं। इस तरह की टाइयों में अक्सर आपको अपने पसंदीदा सुपर हिरो के प्रिन्ट देखने को मिल जाएंगे जैसे कि सुपरमैन या फिर स्पाइडरमैन आदि। इस तरह की टाई का प्रयोग ज्यादातर किसी कॉलेज की पार्टी आदि के लिए ज्यादा किया जाता है। ये टाइयां दिखने में काफी रंगीन होती हैं।

कस्टम-नेकटाईImage Source :https://static.contrado.com/
Upasana Bhatt
Upasana Bhatthttp://wahgazab.com
एक लेखिका होने के नाते दुनिया को देखने का मेरा अपना अलग नजरीया है। मैं अपने आस-पास हो रही घटनाओं पर लिखना पसन्द करती हुँ ताकि सबके आगे सही तरीके से सच रख सकुं।

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments