इन आसान उपायों से सात दिन में ही मिल जाएंगी खुशियां

0
414

आज की भागती दौड़ती जिंदगी में लोगों के पास अपने लिए समय ही नहीं बचता है। इसी कारण आज लोगों की जिंदगी में तनाव बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय के छात्रों ने उन तरीकों को ढूंढ़ निकाला है जिनको जीवन में अपनाने से चंद ही दिनों में जीवन में बदलाव नजर आने लगता है। कहा जा रहा है कि इन उपायों से मात्र सात दिनों में ही अपने गमों को दूर किया जा सकता है। तो आप भी इन बातों को आजमाएं।

1 डायरी में लिखें दिनचर्या-

respond - notepadImage Source: http://4.bp.blogspot.com/

इस प्रक्रिया के पहले दिन आपको अपनी सभी बातों को कागज या डायरी पर लिखना होगा। अपनी अच्छी और बुरी सभी बातों को डायरी में लिखने से मन में शांति मिलती है। इस काम को केवल बीस मिनट ही दे सकते हैं। साथ ही गुस्से पर तुरंत शांति पाने के लिए यह तकनीक बेहतर विकल्प है।

2 दयालु बनें-

इस रिसर्च के अनुसार दूसरे दिन आपको ऐसा कार्य करना होगा जिससे दूसरे लोगों को खुशी महसूस हो। आपको अपने प्यार को दर्शाना होगा। रिसर्च के मुताबिक दयालु लोग ज्यादा खुश रहते हैं।

3 अपने करीबियों के बारे में सोचें-

तीसरे दिन आपको उन लोगों के बारे में सोचना चाहिए जो आपसे प्यार करते हैं और आपके बारे में सोचते हैं। आपसे प्यार करने वालों के बारे में सोचने से तनाव दूर हो जाता है। साथ ही जीवन में उन लोगों की अहमियत भी पता चलती है।

4 अपनी पुरानी तस्वीरों को देखें-

1Image Source: http://cdn.newsapi.com.au/

चौथे दिन आपको अपनी पुरानी यादों वाली फोटो को देखना चाहिए। यह यादें आपको खुशी प्रदान करती हैं। पुरानी तस्वीरों को देखने से ही इंसान जान पाता है कि उसकी जिंदगी कितनी अनमोल है।

5 प्रकृति से जुड़ने का करें प्रयास-

पांचवें दिन आपको प्रकृति से जुड़ने का प्रयास करना चाहिए। प्रकृति की उन चीजों के साथ जुड़ाव करना चाहिए जो ईश्वर के द्वारा बनाई गई हैं। साथ ही इंसान के द्वारा बनाई गई कमाल करने वाली चीजों को भी देखना चाहिए। वैज्ञानिकों के अनुसार इससे मन को शांति मिलती है।

6 कुछ आदतों से करें तौबा-

छठें दिन आपको आने वाले सप्ताह के लिए कुछ चीजें छोड़ने पर विचार करना होगा। जिन चीजों की आपको आदत हो चुकी है जैसे मोबाइल, पसंदीदा खाना और टीवी। ऐसा इसलिए क्योंकि आप दोबारा उस चीज को शुरू करें तो पहले जैसी ही खुशी को महसूस करें। कई बार आदत होने पर हम उनकी अहमियत को भुला बैठते हैं।

7 अपने अंदर के प्यार और खुशी को महसूस करें-

3Image Source: http://gyanversha.com/

इस दिन आपको अपने अंदर की भावनाओं के आधार पर अपने प्यार और खुशी को महसूस करना होगा। पुरानी गलतियों को अगर सुधार सकते हैं तो सुधार लीजिए, नहीं तो वैसे गलती दोबारा न करने का सबक लेकर आगे बढ़ जाना ही बेहतर है।

यही प्रक्रिया दो, तीन सप्ताह जरूर दोहराते रहें। इससे आपको भी अच्छा लगेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here