ये 6 लक्षण बताते हैं कि आपका दिल बीमार है

0
660

दिल मानव शरीर का एक अहम हिस्सा है। इस कारण जीवन में दिल का स्वस्थ होना बेहद जरूरी है। कई बार दिल के बीमार होने पर हमें उसके संकेत मिलने लगते हैं, लेकिन हम इन संकेतों को अन्य समस्याओं से जोड़कर देखने लगते हैं जबकि दिल की बीमारी भी इन संकेतों का कारण हो सकती है।

वैसे हम अमूमन मोटापे को ही दिल की बीमारियों का मुख्य कारण मानते हैं, जबकि विशेषज्ञ इस बात को कहते हैं कि दिल की धमनियों में होने वाली कई दिक्कतों से शरीर के कुछ विशेष हिस्सों में बदलाव शुरू हो जाते हैं। आज हम आपको इन्हीं कुछ लक्षणों के बारे में बता रहे हैं जो आपको दिल की समस्या की ओर इशारा करते हैं।

1- नींद में आने वाले खर्राटे

नींद-में-आने-वाले-खर्राटेImage Source :http://bembu.com/

खर्राटे आमतौर पर सांस की समस्या के कारण होते हैं, लेकिन इसके कई अन्य कारण भी होते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि खर्राटे कई बार दिल के कुछ हिस्सों में कंपन के कारण भी होते हैं। जिसके चलते शरीर का रक्तप्रवाह भी प्रभावित होता है।

2- मसूढ़ों में सूजन और खून आना

मसूढ़ों-में-सूजन-और-खून-आनाImage Source :http://smilepoint.com.sg/

मुंह की समस्या के कारण मसूढ़ों में खून आने और सूजन की दिक्कत होती है, लेकिन मसूढ़े दांतों के उतकों की समस्या का भी कारण हो सकते हैं। इससे शरीर के दूसरे हिस्सों में भी सूजन आ सकती है। इससे धमनियों के ब्लॉक होन का खतरा और दिल के दौरे का भी खतरा रहता है।

3- गर्दन और कंधों में दर्द

गर्दन-और-कंधों-में-दर्दImage Source :http://usercontent2.hubimg.com/

दिल की समस्या होने पर लोगों को सीने में भार महसूस होने लगता है। वहीं, कई लोगों को अपने कंधे और हाथों में झनझनाहट महसूस होती है। दिल के दौरे में व्यक्ति को इसी तरह की समस्या गर्दन और कंधों में होने लगती है।

4- अपच और दिल में दर्द

अपच-और-दिल-में-दर्दImage Source :http://img.aws.livestrongcdn.com/

 

दिल में दर्द और अपच की परेशानी तो वैसे सभी को हो जाती है, पर इस समस्या को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। कई बार यह समस्या का कारण सीधा दिल से जुड़ा होता है।

5- पंजों और पैरों में सूजन होना

पंजों-और-पैरों-में-सूजन-होनाImage Source :http://sg.theasianparent.com/

पंजों और पैरों में सूजन कई कारणों से होती है। वहीं, पैरों में सूजन दिल की समस्या की ओर भी संकेत करता है। इसमें सूजन लगातार ही बनी रहती है।

6- संबंध बनाने में उदासीनता

संबंध-बनाने-में-उदासीनताImage Source :http://blog.bondsociety.com/

कई बार शरीर के हार्मोन्स के बदलाव के कारण भी साथी के साथ संबंध बनाने का मन नहीं होता है। सामान्य स्थिति में भी ऐसा होना आपके दिल की समस्या की ओर संकेत करता है। कई बार दिल की धमनियों में अवरोध के कारण भी ऐसा होता है।

इन संकेतों को पूर्ण रूप से दिल की समस्याओं से जोड़कर नहीं देखा जा सकता। ऐसा होने पर आप अपने विशेषज्ञ की मदद लें, जिसके बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here