जानें स्वास्थ्य से जुड़े करी पत्ते के 5 फायदे

0
606

अपनी ख़ास महक और स्वाद के कारण करी पत्ते का इस्तेमाल खाने में काफी किया जाता है। साउथ इंडियन खाने की बात करें तो दक्षिण भारत की शायद ही कोई ऐसी डिश होगी जिसे बनाने में करी पत्ते का उपयोग ना होता हो, लेकिन करी पत्ता ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद है।

एक अध्ययन के मुताबिक करी पत्ते से रक्त में शुगर का स्तर घटता है। डायबिटीज़ के मरीजों के अलावा वह लोग जो अपने वजन को घटाना चाहते हैं, उन्हें अपने खाने में करी पत्ते को शामिल करना चाहिए। आयुर्वेद के मुताबिक करी पत्ते में पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह पोषक तत्व हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं।

पढ़ें करी पत्ते से होने वाले 5 फायदे –

1. करी पत्ते में प्रचुर मात्रा में फॉलिक एसिड और आयरन होता है। इससे शरीर में एनीमिया का खतरा कम होता है। इसमें विटामिन ए व सी होते हैं, जो लीवर को ठीक रखने में सहायक हैं।

2. यह ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में सहायक है। करी पत्ते में फाइबर होता है जो इन्सुलिन को प्रभावित कर रक्त में शुगर के स्तर को कम करता है।

testing-blood-sugar-levelsImage Source :http://healthiack.com/

3. करी पत्ते का सेवन करने से वजन कंट्रोल में रहता है। साथ ही यह शरीर की पाचन क्रिया को भी ठीक रखता है। करी पत्ते के अंदर कार्मिनटिव तत्व पाया जाता है। इससे कब्ज की समस्या नहीं होती।

4. यह दिल को मजबूत बनाने के साथ कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी कंट्रोल में रखता है।

5. करी पत्ते में एंटी फंगल, एंटी ऑक्सि‍डेंट और एंटी बैक्टीरियल तत्व होते हैं। यह तत्व त्वचा के इंफेक्शन से बचाव करते हैं।

MG_19241Image Source :http://4.bp.blogspot.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here