जन्मदिन: हर बार पर्दे पर कुछ अलग लेकर आते हैं प्रकाश झा

0
392

गंगाजल, राजनीति और अपहरण जैसी सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले मशहूर निर्माता निर्देशक प्रकाश झा का आज जन्मदिन है। प्रकाश झा का जन्म बिहार में हुआ। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज से की, लेकिन रामजस से डिग्री खत्म करने के बजाय प्रकाश अपना पेंटर बनने का सपना पूरा करने के लिए मुंबई चले गए।

गंगाजल,-राजनीति-और-अपहरण-जैसी-सुपरहिट-फिल्मों-से-दर्शकोंImage Source :http://images.indianexpress.com/

करियर-

प्रकाश झा का मन काफी पहले से ही कला के क्षेत्र से जुड़ा था। 1973 में प्रकाश ने एफटीआईआई पुणे में एडिटिंग का कोर्स करने के लिए दाखिला लिया। कोर्स खत्म कर झा मुंबई गए और फिल्म निर्माण में लग गए। झा ऐसे फिल्म मेकर हैं जो समाज में बदलाव लाने की उम्मीद से हर बार पर्दे पर कुछ अलग लेकर हाजिर होते हैं।

प्रकाश-झा-का-मन-काफी-पहले-से-ही-कला-के-क्षेत्र-से-जुड़ाImage Source :http://www.newstracklive.com/

फिल्मों की सूची-

प्रकाश झा ने ऐसे तो अपने करियर के अब तक के सफर में कई फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन किया, लेकिन इनमें से कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस में काफी अच्छा बिजनेस किया। इनमें दामूल(1984), मृत्युदंड (1997), गंगाजल (2003), अपहरण (2005), राजनीति (2010), आरक्षण (2011), चक्रव्यूह (2012) और सत्याग्रह (2013) हैं। इनमें से कई फिल्मों के लिए झा को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से भी नवाजा गया है। झा की अगली फिल्म जय गंगाजल है, जो 4 मार्च को रिलीज के लिए तय की गई है। झा की ज्यादातर फिल्में भले ही विवादों से घिरी रहती हैं, लेकिन वह कभी हार नहीं मानते और दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए समाज में होने वाले बदलावों पर ज्यादातर फिल्में बनाते हैं।

प्रकाश-झा-ने-ऐसे-तो-अपने-करियर-के-अब-तकImage Source :http://cms.thestatesman.com/

विवाहित जीवन रहा असफल-

प्रकाश झा ने 1985 में मशहूर अभिनेत्री दीप्ति नवल से शादी की। दोनों का यह रिश्ता साल 2002 तक ही कायम रह पाया। प्रकाश की एक गोद ली लड़की भी है, जिसका नाम दिशा झा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here