कामाख्या मंदिर में मुकेश अंबानी ने दान किए सोने के कलश, वजन जान भौचक्के हो जाएंगे

-

भारत के सबसे रईस उद्यमी मुकेश अम्बानी किसी ना किसी काम के चलते सुर्खियो में बने रहते है। आज के समय में अम्बानी परिवार कमाई के मामले में सबसे आगे है यह परिवार कमाई करने के साथ साथ दान दक्षिणा भी बहुत करता है। भी हाल ही मुकेश अंबानी के द्वारा दिया गया एक दान काफी चर्चे में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुकेश अंबानी ने असम के सुप्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में सोने के कलश का दान किया हैं। इन कलशों का वजन लगभग 19 किलो का है। एक बड़े अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार इस मंदिर को लेकर अम्बानी परिवार खुद ज्यादा रुचि ले रहा है और अपनी निजी देखरेख में इसे बनवा भी रहे हैं। बताया जा रहा है कि मंदिर के गुबंद के पास तीन सोने के कलश रखे जाएंगे। ये कलश अम्बानी परिवार की ओर से ही दान किए जा रहे हैं। वर्तमान में इन्हें मुंबई में बनाया जा रहा है।

तांबे से होंगे तैयार, फिर चढ़ाई जाएगी सोने की परत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंदिर के मुख्य ढांचे  को तांबे से बनाया जा रहा है फिर इसके बाद इसके उपर से सोने की परत चढ़ाई जाएगी। इस तरह तैयार होने के बाद इन्हें मंदिर में यथायोग्य स्थान पर स्थापित किया जाएगा। इससे मंदिर की शोभा में चार चांद लग जाएंगे।

कोरोना के बाद पहली बार मंदिर को मिलेगा इतना बड़ा दान

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते अन्य मंदिरों की तरह असम का कामाख्या मंदिर भी बंद था तथा श्रद्धालुओं पर भी रोक लगा दी गई थी। इसे हाल ही में खोला गया। इसके बाद पहली बार मंदिर को इतना बड़ा दान मिला है।

धर्म-कर्म में बहुत विश्वास रखते हैं अंबानी परिवार

बहुत ही अधिक धार्मिक मान्यताओं को मानने वाला है। अक्सर वे नाथद्वारा, केदारनाथ, बदरीनाथ सहित देश के अन्य कई मंदिरों में दान करते रहते हैं। इसके साथ ही वे अक्सर विभिन्न मंदिरों में भी भगवान के दर्शन करने के लिए जाते रहते हैं।

Share this article

Recent posts

भारत सरकार ने तीसरी बार दिया चीन को बड़ा झटका, Snack Video समेत 43 ऐप्स पर लगा दिया बैन

भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद को देखते हुए एक बार फिर से भारत सरकार ने चीन को एक बड़ा झटका दिया...

इंटरनेशनल एमी अवॉर्डस 2020: निर्भया केस पर बनी सीरीज ने जीता बेस्ट ड्रामा अवॉर्ड

कोरोनावायरस की वजह से जहां हर किसी के लिए यह साल काफी मनहूस रहा है तो वहीं दूसरी ओर इस महामारी के बीच कुछ...

कामाख्या मंदिर में मुकेश अंबानी ने दान किए सोने के कलश, वजन जान भौचक्के हो जाएंगे

भारत के सबसे रईस उद्यमी मुकेश अम्बानी किसी ना किसी काम के चलते सुर्खियो में बने रहते है। आज के समय में अम्बानी परिवार...

कुंवारी लड़कियों के खून से नहाती थी ये महिला, वजह कर देगी आपको हैरान

अक्सर हम अखबारों में हत्या मारपीट की घटनाओं के बारें में रोज पढ़ते है। लेकिन कुछ लोग अपने शौक को पूरा करने के लिए...

आसमान से गिरी ऐसी अद्भुत चीज़, जिसे पाकर रातों रात करोड़पति बन गया यह आदमी

जब आसमान से कुछ आती है तो लोग आफत ही जानते हैं। लेकिन अगर यह कहें कि आसमान से आफत नहीं धन वर्षा हुई...

Popular categories

Recent comments