ये 5 शहर घूमने व शॉपिंग के लिए हैं बेहद खास

0
321

भारत एक ऐसा देश है जो घूमने के शौकीन लोगों के बीच बहुत मशहूर है। प्रतिवर्ष भारत में विदेश से भी बहुत लोग घूमने के लिए आते हैं। इसका कारण है यहां की रंगबिरंगी संस्कृति। भारत एक ऐसा देश है जिसके हर कोने पर एक अलग संस्कृति और सभ्यता आपको मिलती है। जब कोई भी यहां किसी भी दिशा में घूमने के लिए निकलता है तो वहां की प्रसिद्ध चीजों को देखना और उनकी खरीदारी करना उसके लिए आम बात होती है। विदेशों में शॉपिंग के लिए कुछ खास डेस्टिनेशन मशहूर हैं। उसी प्रकार से भारत में भी कुछ खास शहर हैं, जो किसी न किसी वस्तु या शॉपिंग के लिए मशहूर हैं। आज हम आपको भारत के ऐसे ही 5 शहरों के बारे में बता रहे हैं जो घूमने के साथ-साथ शॉपिंग के लिए भी मशहूर हैं।

1- दिल्ली

1Image Source: http://www.lovehindustan.com/

दिल्ली को वैसे तो दिलवालों का शहर कहा जाता है। यह शहर शॉपिंग और अपने खानपान के अंदाज़ के लिए खासा मशहूर है। शॉपिंग के लिए यहां पर कई प्रकार की स्ट्रीट मार्केट जैसे सरोजनी मार्केट, जनपथ, लाजपत नगर, कमला मार्केट आदि बहुत फेमस हैं। आप कभी दिल्ली आयें तो शॉपिंग के साथ-साथ यहां के लजीज खाने का स्वाद जरूर लें।

2- मुंबई –

2Image Source: http://images.mapsofindia.com/

मुंबई को सपनों की नगरी कहा जाता है। यहां के लोगों में भी स्ट्रीट शॉपिंग का क्रेज साफ़ देखा जा सकता है। यहां पर जावेरी मार्केट, कोलाबा मार्केट, लिंकिंग रोड जैसे कई फेमस बाजार हैं जहां से आप शॉपिंग कर सकते हो। इसके अलावा लुत्फ लेने के लिए कोलवा और चौपाटी जाना न भूलें।

3- वाराणसी

Varanasi Sari shopImage Source: http://www.banarasi.net/

वाराणसी को काशी के नाम से भी जाना जाता है। यहां का 80 घाट बहुत फेमस स्थान है। शाम को होने वाली गंगा आरती को देखने के लिए लोग यहां दूर-दूर से आते हैं। यह शहर बनारसी साड़ी के लिए बहुत ज्यादा फेमस है। इसके साथ-साथ यहां का पान और रबड़ी-जलेबी बहुत ही प्रसिद्ध है।

4- जयपुर

4Image Source: http://www.jap24news.com/

जयपुर रंगीले राजस्थान का गुलाबी शहर कहलाता है। आप कभी यहां आयें तो शॉपिंग जरूर करें। यहां पर बिकने वाली लाख की चूड़ियां और चांदी की ज्‍वैलरी बहुत ज्यादा फेमस है। इसके साथ-साथ यहां की रंगीन कठपुतलियां और बांधनी के दुप्पटे खासे फेमस हैं।

5- कोलकाता

5Image Source: http://images.jagran.com/

यह भारतीय शहर अपनी अलग संस्कृति और संगीत के लिए बहुचर्चित रहा है। विदेशों से भी कोलकाता घूमने आने वाले लोगों की एक बड़ी संख्या है। इस शहर की खासियत यह है कि यहां पर आपको अपनी जेब ज्यादा ढीली नहीं करनी पड़ेगी क्योंकि यहां पर शॉपिंग से लेकर खाने की बहुत सी चीजें बहुत सस्ती हैं। यहां का हैंडीक्राफ्ट बहुत ज्यादा सस्ता है। आप कभी भी यहां आयें तो हैंडीक्राफ्ट और घर को सजाने का सामान जरूर लेकर आयें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here