रांची में लहराएगा विश्व का सबसे बड़ा और ऊंचा तिरंगा

0
404

देश में एक विशेष आयोजन किया जाने वाला है। इस आयोजन में देश का सबसे बड़ा तिरंगा झण्डा रांची में फहराया जाएगा। इस झण्डे की खास बात यह है कि यह बहुत लंबा और ऊंचा भी होगा। इस तिरंगे को नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर लहराया जाएगा। इसको लहराने के लिए रांची के पहाड़ी मंदिर की जगह को निश्चित किया गया है।

इसके लिए रांची की एक पहाड़ी पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर 23 जनवरी को रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर झारखंड मुख्यमंत्री रघुवर दास भी मौजूद रहेंगे। विश्व के सबसे ऊंचे और लंबे तिरंगे को लहराने का प्रसारण अरगोड़ा मैदान, अलबर्ट एक्का चौक और रातू रोड चौक सहित कई जगहों पर किया जाएगा। इस कार्यक्रम में रांची के करीब दस हजार स्कूली बच्चों को भी शामिल किया जाएगा।

the largest indian flagImage Source:

जानकारी के मुताबिक इस सबसे बड़े तिरंगे को पहाड़ी मंदिर में लहराने के बाद बिरसा मुंडा स्टेडियम, मोरहाबादी में पूरा कार्यक्रम सम्पन्न किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजकों का कहना है कि उन्होंने पूरे रांचीवासियों से अपील की है कि वो इस दिन में अपने-अपने घरों की छतों पर तिरंगे को फहराकर इस मौके को ऐर भी यादगार बना दें। अगर कार्यक्रम सफल रहा तो विश्व के सबसे बड़े तिरंगे के साथ ही पूरा रांची तिरंगे को बड़ी तादाद में फहराने की अपनी अलग ही मिसाल कायम कर देगा। इस कार्यक्रम को लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। रांची के लोगों में भी इस आयोजन को लेकर गज़ब का उत्साह नज़र आ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here