अपनी नायाब खूबियों के चलते मशहूर है लोकतक झील

0
1058

भारत में कई जगहें अपनी खूबियों के कारण दुनियाभर में मशहूर हैं। इन जगहों पर पहुंचने के लिए लोग हमेशा से ही बेताब रहे हैं। अपनी खूबियों के कारण इन जगहों ने अपना नाम दुनियाभर की अनोखी जगहों में दर्ज करवा लिया है। उत्तर भारत के इम्फाल में भारत की सबसे बड़ी पानी की झील मौजूद है। यह दुनिया में एक मात्र ऐसी झील है जो तैरती है। इसलिए इसे दुनिया की तैरती झील भी कहा जाता है।

Video Source:

वैसे तो भारत में कई ऐसी जगह मौजूद है जहां पर लोग हमेशा से ही पहुंचना चाहते हैं, लेकिन इन सब के बीच इम्फाल की लोकतल झील उत्तर भारत की सबसे बड़ी तैरती झील है। यह एक साफ पानी की झील है। इसे तैरती झील इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां पर द्वीप छोटे-छोटे भूखंड में बने हुए हैं। इन द्वीपों को फमुदी कहा जाता है। यह मिट्टी और आस पास के पेड़ पौधों की मदद से बनते हैं। यह झील एक बड़े भाग में फैली हुई है। इस झील का नजारा अपने आप में सबसे अलग है।

इस झील में एक तैरता पार्क भी है। यह दुनिया का सबसे लंबा तैरता पार्क है। इस पार्क का नाम किबुल लामिआयो नेशनल पार्क है। इस पार्क का आर्कषण यह है कि इसमें कई दुर्लभ प्रजाति के हिरण भी देखने को मिलते हैं।

loktak-lake-imphalImage Source:

विकास कार्यों में भी अहम-
यह झील मणिपुर के विकास कार्यों में भी अहम भूमिका निभा रही है। इस झील से जल की विद्युत योजना, पीने के पानी और सिंचाई का काम किया जा रहा है। इसके साथ ही इस क्षेत्र में रहने वाले मछुआरे भी इसी झील से अपनी आजीविका प्राप्त कर रहे हैं। इस झील पर एक लाख से अधिक लोग निर्भर हैं।

कई हिस्सों में बंट गई झील-
समय के साथ ही इस झील की स्थिति में परिवर्तन आया है। लोगों की निर्भरता के कारण यह झील फिलहाल तीन हिस्सों में बंट गई है। उत्तरी, दक्षिणी और केंद्रीय क्षेत्रों में झील का विभाजन हो गया है। झील में बेकार की झाड़ियों को जनवरी से मार्च के बीच में जलाया जाता है और इस जगह पर मछलियों को पाला और धान उगाया जाता है।

loktak-lake-imphal2Image Source:

विविधता से भरपूर है यह झील-
लोकतक झील में पानी के पौधों की कई प्रजातियां पाई गई हैं। इस झील में करीब 233 प्रजाति के पौधे मिलते हैं। साथ ही यहां पर सौ से अधिक प्राजातियों के पक्षियों ने अपना डेरा बना रखा है। इस जगह पर सांभर और भौकने वाले दुर्लभ प्रजाति के हिरण भी देखने को मिलते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here