वर्ल्ड की सबसे बड़ी ‘कुरान’ वडोदरा की जुम्मा मस्जिद के पास!

0
538

अभी-तक सिर्फ ये माना जाता था की दुनिया की सबसे बड़ी कुरान रूस के कजान सिटी की मस्जिद में रखी हुई कुरान ही है। जिसका नाम सबसे बड़ी कुरान के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। लेकिन अब आपको जानकर हैरानी होगी की हमारे देश में वडोदरा की जुम्मा मस्जिद अपने मस्जिद में वर्ल्ड की सबसे बड़ी कुरान होने का दावा कर रही हैं। जो कि सिर्फ साल में शब-ए-रात पर एक बार ही बाहर निकाली जाती है।

qq-550x300

वहीं अगर इस मस्जिद के दावों पर यकिन करें तो उसके अनुसार इस कुरान की पूर्ण लंबाई 75 इंच बताई है। वहीं उंचाई इसकी 41 इंच की बताई है। 632 पन्नों की इस कुरान का वजन बता दें की लगभग 800 किलो हैं। जिसको लिखने में मोर पंख और सुरमे का इस्तेमाल बखूबी किया है। इसके अलावा इसके बॉर्डर पर सोने से कोटिंग भी की गई है। जान लें की यह वही मस्जिद है। जिससे पठान ब्रदर्स यानी की टीम इंडिया के प्रसिद्ध क्रिकेटर युसुफ और इरफान पठान जुड़े हुए हैं। बताया जाता है की उनके पूर्वजों ने इस कुरान और मस्जिद की काफी खिदमत की थी। लेकिन अब इनके चाचा माजिद खान इसकी देखरेख कर रहे हैं।

Worlds-biggest-quran

मस्जिद की पहले फ्लोर में इस कुरान को बेहद एहतियात के साथ रखा गया है। यह सिर्फ जैसा की हम बता चुके हैं कि यह शब-ए-रात पर एक बार ही बाहर निकलती है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा की दुनिया की सबसे बड़ी कुरान का दावा करने वाली इस जुम्मा मस्जिद की कुरान का नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज होगा या नहीं।

quran1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here