यहां महिलाएं जानवरों को पिलाती हैं अपना दूध

0
1756

आपने ऐसे बहुत से लोग देखें होंगे जो की जानवरों के प्रति काफी संवेदनशील होते हैं और उनसे लगाव रखते हैं, पर क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक कुछ महिलाएं ऐसी भी हैं जो जानवरों को अपने बच्चे के जैसे ही पालती हैं और उनको अपना दूध तक पिलाती हैं, आइये जानते हैं इन महिलाओं के बारे में कि ऐसा कहां पर होता है।

breastfeeds-animalswoman-breastfeeds-animalsImage Source:

यह जनजाति वर्तमान समय में भले ही दुनिया से अलग हो पर यह जानवरों के प्रति बहुत ज्यादा संवेदनशील है और उनसे बहुत लगाव रखती है। यह जनजाति पूर्वी ब्राजील के अमेजन के घने जंगलों में निवास करती है और यहां की महिलाएं जानवरों को अपना ही दूध पिलाती हैं। इस जनजाति में अब सिर्फ 500 लोग ही रह गए हैं और यह जनजाति पूरी तरह से जानवरों तथा जंगलो पर निर्भर है इसलिए इस जनजाति के लोग जानवरों से बेहद लगाव रखते हैं।

जानवर भी इस जनजाति से बेहद लगाव रखते हैं और इस जनजाति के लोगों की मदद करते हैं तथा ऊंचें पेड़ों से फल आदि को तोड़कर इन लोगों को देते हैं जिसके कारण इन लोगों की मदद होती है। आवा जनजाति में रहने वाले लोग जानवरों को परिवार के सदस्य की तरह ही समझते हैं और इसलिए यहां जानवरों को जब भी भूख लगती है तो इस जनजाति की महिलाएं जानवरों को अपना ही दूध पिला देती हैं। बाहरी लोगों की वजह से इस जनजाति को काफी खतरा है और वर्तमान में इस जनजाति की संख्या भी बहुत ज्यादा कम रह गई है इसलिए ये लोग जंगलों में ही छिपकर रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here