मरने के बाद यमराज से मुलाकात कर दोबारा जिंदा हुई यह महिला

0
796

दुनिया भर में ऐसे कई किस्से सुनने को मिलते हैं जिन पर यकिन करना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन जिन लोगों के साथ यह सब कुछ सच में घटित होता है वो इस बात की सच्चाई का प्रत्यक्ष प्रमाण है। ठीक ऐसा ही कुछ मामला बुलंदशहर के खुर्जा में देखने को मिला। इस मामले में एक महिला की मृत्यु हो गई। जिसके बाद वो यमराज के पास पहुंची और यमराज ने ही उसे दोबारा धरती पर वापस भेजा। इतने में ही शमशान जाने के लिए तैयार इस महिला के शव में एकाएक जान आ गई। जिसे देखकर सभी लोग आश्चर्य में पड़ गए।

This lady alive after die and meet Yamaraja1Image Source:

आज हम आपको एक बुलंदशहर की खबर के बारे में बता रहें हैं यह किस्सा बेहद ही अजीब है। जिसने भी इसको सुना वो हैरान हो गया है। बुलंदशहर के खुर्जा की रहने वाली 90 वर्षीय कैला देवी की कुछ दिनों पहले मृत्यु हो गई थी। इस महिला की मृत्यु के बाद आस पास के सभी गांव के लोग उसके घर पर आ गए। सभी इस महिला को शमशान ले जाने की तैयारियां करने लगे। अंतिम संस्कार की सभी तेयारियां लगभग पूरी हो चुकी थी और इस महिला के शरीर को भी बर्फ पर रख दिया गया था। करीब दस घंटे बीत चुके थे। जैसे ही महिला को शमशान ले जाने के लिए उठाया जाना था कि एकाएक कैला देवी बोलने लगी। उनकी शरीर में जान आ चुकी थी। उनके अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे लोगों ने जब यह देखा तो सभी हैरान रह गए कि आखिर यह सब हुआ कैस ? तब कैला देवी ने सभी को बताया कि उन्हें धरती पर छोड़ने के लिए स्वंय यमराज आए थे।

बुजुर्ग महिला के मर जाने के बाद दोबारा जिंदा होने की बात से सभी आसपास के गांव वाले हैरान है। साथ ही वो सभी इस बात के गवाह भी है कि यह महिला मर जाने के बाद दोबारा से जिंदा हो गई है। गांव के लोगों ने बताया कि कैला देवी कह रहीं हैं कि उनकी मृत्यु के बाद चार लोग उन्हें लेने के लिए आए थे। जिनमें एक आदमी की बड़ी बड़ी दाढ़ी थी। यह सभी कैला देवी को यमलोक लेकर गए थे। वहां पर एक आदमी ने उनका लेखा जोखा भी देखा और फिर वह आदमी बोला कि इनका अभी समय पूरा नहीं हुआ है। फिर यमराज उन्हें खुद यहां पर छोड़ने के लिए आए। कैला देवी के दोबारा जिंदा होने की खबर सुनकर सभी लोग उनसे यमलोक की बात पूछने के लिए आ रहें हैं। इतना ही नहीं जिस डॉक्टर ने जांच कर उन्हें मृत घोषित किया था वह भी इस बात को सुनकर बेहद ही हैरान हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here