महिला ने पांच बच्चों को एक साथ दिया जन्म

0
445

कई बार दुनिया में ऐसे मामले सामने आते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं। चिकित्सा जगत में वैसे तो कई अजीबो गरीब मामले अक्सर होते ही रहते हैं, पर कुछ खास तरह के मामले लोगों के लिए चर्चा का विषय बन जाते है। ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया है। यह अपने में अलग किस्म का मामला है।

एक महिला द्वारा तीन बच्चों को जन्म देने की बात तो हमने सुनी है, पर एक साथ पांच बच्चों को जन्म देने का मामला अपने में ही अलग है। जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के पर्थ क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने एक साथ पांच स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। इस महिला का नाम किम टुकी बताया जा रहा है। इस महिला ने पर्थ के ही अस्पताल में इन बच्चों को जन्म दिया है। किम टुकी ने पांच बच्चों को जन्म देने की बात उस समय ही सोशल मीडिया पर शेयर कर दी थी जब वह गर्भवती थी।

इस जानकारी को शेयर करने के साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि इन बच्चों के लिए उन्हें एक ही दिन में करीब छह सौ कैलोरी वाले भोजन को ग्रहण करना पड़ता है। इस जानकारी को लोगों ने खूब शेयर किया था।

2Image Source: https://i.ytimg.com/

अब किम ने एक अस्पताल में पांच बच्चों को जन्म दिया है। इस मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए अस्पताल के डॉक्टरों ने एक विशेष टीम का गठन किया था। किम ने पांच बच्चों में चार बेटियों के साथ एक बेटे को जन्म दिया है। इन बच्चों को पाकर किम और उनके पति बेहद खुश हैं। साथ ही इन बच्चों के जन्म के बाद डॉक्टरों की टीम ने भी खुशी जाहिर की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here