किस करते समय इन कारणों से बंद हो जाती हैं आंखें

0
807

रिलेशनशिप में रहने वाले एक दूसरे को कई बार किस करते हैं, लेकिन किस के दौरान अक्सर आंखें बंद हो जाती हैं। आंखें बंद होने के बारे में हम अक्सर गौर ही नहीं करते। पार्टनर तो बस उस पल को महसूस करने लगते हैं, लेकिन किस करते समय आंखें बंद होने की सही वजह अब वैज्ञानिकों ने पता लगा ली है।

प्यार जताने का सबसे सरल और सीधा तरीका किस है। किस करने से कई तरह के फायदे भी होते हैं। साथ ही इससे शरीर में कई तरह के हार्मोन्स भी बनते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। इतना ही नहीं किस करने से मन को एक तरह की शांति भी मिलती है, लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि किस करते समय आंखें बंद क्यों हो जाती हैं। तो आज हम आपको बता दें कि इसके पीछे भी वैज्ञानिक कारण होता है, जिसे वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला है।

kisImage Source: http://feministaa.com/

लंदन के रॉयल हैलोवे की यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के वैज्ञानिकों के मुताबिक किस करते समय दिमाग को आंखों से मिलने वाले सिग्नल्स को रीड करने में मुश्किल होती है। इस शोध में बताया गया है कि किस करते समय आंखें इसलिए भी बंद हो जाती हैं क्योंकि पूरा ध्यान किस पर ही होता है। आंखें बंद करने से इस समय दिमाग में और कोई भी विचार नहीं आता। आंखें बंद होने के कारण ही व्यक्ति इस काम को पूरी फीलिंग के साथ कर पाता है। रिसर्च में यह भी बताया गया है कि व्यक्ति का दिमाग ज्यादा से ज्यादा दो कामों में फोकस कर सकता है। इसलिए किस करते समय केवल इसी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए भी आंखें अपने आप ही बंद होने लगती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here