इन खूबियों की वजह से पसंद की जाती हैं मेच्योर महिलाएं

0
509

जहां प्यार है वहां नोकझोंक तो होती ही है। ऐसा कोई रिश्ता नहीं होता है जिसमें कपल के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक ना हो, लेकिन आपको पता है कि वक्त जितनी तेजी से बदल रहा है उसी को लेकर देश के युवाओं की सोच भी बदल रही है। आजकल के ज्यादातर युवा मेच्योर महिलाओं को अपना साथी बना रहे हैं, क्योंकि देखा गया है कि कम उम्र की महिलाओं की बजाए मेच्योर महिलाएं अपने रिश्तों को ज्यादा प्यार से संवारने का काम करती हैं। साथ ही रिश्तों में होने वाली समस्याओं को भी वह आसानी से हैंडल कर लेती हैं। जिससे कपल के बीच नोकझोंक और लड़ाई झगड़े काफी कम होते हैं।

मेच्योर महिलाएं बातों को समझने के साथ ही किसी बात पर ज्यादा रिएक्ट नहीं करतीं। यह उनकी आदतों में शुमार होता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मेच्योर महिलाएं रिश्तों में कौन-कौन सी गलतियां नहीं करती हैं। तो चलिए जानते हैं-

मेच्योर-महिलाएं-बातों-को-समझने-के-साथ-ही-किसी-बातImage Source :http://i.huffpost.com/

रिश्तों का ख्याल

मेच्योर महिलाओं में देखा जाता है कि वह बेशक किसी रिलेशनशिप में हों, लेकिन अपने फैमिली फ्रेंन्ड्स को वह हमेशा बनाए रखती हैं। उन्हें सबकी अहमियत का ध्यान अच्छे से होता है, लेकिन देखा जाता है कि कई लोग, खासतौर पर आज-कल की जनरेशन रिलेशनशिप में पड़ने के साथ अपने पार्टनर से दिन-रात लगी रहती है। वह अपने फैमिली फ्रेन्ड्स को भूलकर बस अपने पार्टनर को ही दुनिया समझने लगती है। इस मामले में मेच्योर महिलाएं काफी समझदार निकलती हैं, क्योंकि उन्हें हर चीज में बैलेंस बनाकर चलने का हुनर जो आता है। उन्हें पता होता है कि रिलेशन में आने वाले उतार चढ़ावों में फैमिली मेंबर और दोस्त ही तो सबसे अहम होते हैं जिनकी आप मदद ले सकते हैं।

रिश्तों-का-ख्यालImage Source :http://images.indianexpress.com/

शुक्रगुजार होना

देखा जाता है कि जब कोई भी रिलेशनशिप खत्म होता है तो पुरुष अपने आपको दूसरी चीजों में डालकर उल्टे सीधे काम करने लग जाते हैं। वो ड्रिंक का भी सहारा ले लेते हैं, लेकिन मेच्योर महिलाएं ऐसी सिचुएशन को काफी आसानी से संभाल लेती हैं। अगर कुछ हो जाता है तो उसे पॉजीटिव लेकर पार्टनर को इसके लिए धन्यवाद तक कहना पसंद करती हैं।

शुक्रगुजार-होनाImage Source :http://www.newhdwallpaper.in/

आर्थिक रूप से मजबूत

अब तक देखा जाता था कि महिलाएं पुरुषों पर डिपेंड रहती थीं, लेकिन मेच्योर महिलाएं पुरुषों पर डिपेंड रहने को अपनी आजादी दूसरे के हाथों में देना मानती हैं। जिसे वह काफी अनकम्फर्टेबल समझती हैं। उन्हें तो अपने पैसों को खर्च करने में ज्यादा गर्व महसूस होता है। साथ ही अपने पार्टनर के जितना वह मजबूत बनाने की सोचती हैं, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है कि उनका पार्टनर कितना कमाता है।

सकारात्मक सोच

मेच्योर महिलाओं के बारे में एक चीज जो सबसे ज्यादा अहम होती है वह ये है कि वह अपने पार्टनर की हर पॉजीटिव चीजों का काफी ध्यान देती हैं। जिससे वह काफी जल्दी अपने पार्टनर को समझ लेती हैं। साथ ही उनको पार्टनर की पॉजीटिव चीजों को जानने के बाद एनर्जी और इंस्पीरेशन भी मिलती है। वहीं दूसरी ओर वह अपने पार्टनर की नेगेटिव बातों को इग्नोर करना ही बेहतर समझती हैं।

सपनों को पूरा करना

मेच्योर महिलाओं को पता होता है कि उन्हें अपने पार्टनर को किस तरीके से हैंडल करना है। जिससे वह उनके हर कदम, हर सपने को पूरा करने में उनके साथ खड़ा रहे। वह जानती हैं कि समझदारी से चलाया गया रिलेशनशिप कभी उनके सपनों के बीच में रोड़ा नहीं बन सकता है। जिस वजह से वह हर चीज को काफी सोच समझकर ही करती हैं।

सपनों-को-पूरा-करनाImage Source :http://www.rd.com/

खुशियां बांटना

मेच्योर महिलाओं को इस बात का अच्छे से पता होता है कि किसी इंसान को बांध कर अपने साथ हमेशा नहीं रखा जा सकता। इसलिए वह कभी अपने पार्टनर की आजादी पर रोक ना लगाकर उसे पूरा स्पेस देती हैं। जिससे वह अपनी जिंदगी को अच्छे से जी सके। आप समझ सकते हैं कि मेच्योर महिलाओं को अपनी खुशी से ज्यादा दूसरों की खुशी का भी ध्यान होता है।

gggImage Source :https://assets.entrepreneur.com/

आत्म-सम्मान बरकरार रखना

आमतौर पर रिलेशनशिप में देखा जाता है कि कपल एक दूसरे पर गुस्से में आकर आत्मसम्मान को लेकर उल्टा सीधा बोल देते हैं। जिससे उनके सम्मान पर काफी चोट पहुंचती है, लेकिन मेच्योर महिलाओं के साथ रिलेशनशिप में रहने पर आपको इस बात की बिल्कुल भी फिक्र करने की जरूरत नहीं है। मेच्योर महिलाओं के लिए जितना अपना आत्म सम्मान महत्वपूर्ण होता है, उतना ही अपने पार्टनर का। इसलिए वह हमेशा इस बात का ध्यान रखती हैं कि कभी उनके या आपके आत्म सम्मान पर कोई ठेंस ना पहुंचे।

kkkImage Source :http://cdn2.drprem.com/

प्यार के महत्व को समझना

मेच्योर महिलाओं के लिए प्यार काफी महत्वपूर्ण होता है। जिसके चलते वह वक्त के साथ अपने प्यार को बरकरार रखने के लिए उसे पूरा स्पेस भी देती हैं। उनके लिए प्यार में टाइम लिमिट और वक्त मायने ना रखकर प्यार की दो बातें ही काफी होती हैं। मेच्योर महिलाओं के साथ आपको दिन भर बातें करने या वक्त बिताने की जरूरत नहीं होती बल्कि उनको प्यार से आई लव यू कहना ही काफी होता है। जिससे वह खुश हो जाती हैं।

प्यार-के-महत्व-को-समझनाImage Source :http://telugu.boldsky.com/

पहचान बनाए रखना

देखा जाता है कि रिलेशनशिप में पड़ने के बाद लोग एक दूसरे की पसंद, नापसंद को अपना लेते हैं। जिससे धीरे-धीरे उनकी अपनी पसंद बदल जाती है, लेकिन मेच्योर महिलाएं कभी पार्टनर को इम्प्रेस करने के चक्कर में अपने आपको नहीं बदलती हैं। साथ ही ना अपनी पसंद और शौकों से समझौता करती हैं।

पहचान-बनाए-रखनाImage Source :http://ste.india.com/

अपने पार्टनर को परेशान ना करना

समय की सही कीमत को जानना भी आसान काम नहीं होता है। मेच्योर महिलाओं को पता होता है कि उनका समय कितना कीमती है। जिसको देखते हुए वह अपने पार्टनर और सभी लोगों के समय की कद्र करती हैं। उन्हें पता होता है कि काम के वक्त पार्टनर को डिस्टर्ब नहीं करना चाहिए। जिसके चलते वह उन्हें ऑफिस के वक्त में कभी कॉल या मैसेज करके परेशान नहीं करती हैं। साथ ही उन पर कभी बेवजह शक भी नहीं करती हैं।

स्वयं फैसले लेना

मेच्योर महिलाओं की ये खूबी होती है कि वह अपने रिश्ते को और अपने पार्टनर को काफी सम्मान देती हैं। उन्हें सब कामों को लेकर परफेक्शन पसंद होता है। इसके लिए वह हर चीज एक नियम से करना पसंद करती हैं। साथ ही घर-परिवार या बच्चों से जुड़ी हर बात में वे अपनी राय के साथ अपने पार्टनर की राय का भी काफी सम्मान करती हैं।

रिलेशनशिप में ‘नो’ दिखावा

मेच्योर महिलाओं में देखा गया है कि उन्हें दिखावा और अपनी किसी चीज को जग जाहिर करना कतई पसंद नहीं होता है। वह ना ही रिश्तों को लेकर ज्यादा दिखावा पसंद करती हैं और ना ही उन्हें रिश्तों के बारे में ज्यादा बढ़ा चढ़ाकर बोलना पसंद होता है। कभी अगर सोशल जगहों पर उनका किसी फैमिली या दोस्त या पार्टनर से सामना हो जाता है तो वह काफी नॉर्मल तरीके से उनको हैंडल करती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here