जानें क्यों हनी सिंह को छोड़ना पड़ा था अपना करियर

-

यो यो हनी सिंह, इस नाम से तो आप भी अच्छे से परिचित होंगे। आजकल बच्चे हों या बड़े, हर किसी की जुबान पर यो यो हनी सिंह के ही गाने होते हैं। यो यो हनी सिंह ने बहुत ही कम समय में लाखों दिलों पर राज कर लिया है। बॉलीवुड में तो आजकल हर कोई उनके गानों को अपनी फिल्मों में रखना चाहता है, लेकिन आज हम आपको यो यो हनी सिंह के जीवन से जुड़ी एक ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। हाल ही में यो यो हनी सिंह ने अपने बारे में मीडिया से बात करते हुए अपनी एक ऐसी बीमारी के बारे में बताया जिसके कारण उन्हें बहुत ही लंबे समय तक म्यूजिक की दुनिया को छोड़ना पड़ा था। अगर आप सोच रहे हैं कि हनी को ऐसी कौन सी बीमारी थी जिसके कारण उन्हें अपने करियर से ही दूर रहना पड़ा तो आपको बता दें कि हनी को बहुत समय पहले बायपोलर डिसऑर्डर की समस्या थी। यह एक मानसिक रोग है।

बायपोलर डिसऑर्डर एक ऐसा मानसिक रोग है जिसमें इस रोग से पीड़ित मनुष्य बारी-बारी से दो विपरीत अवस्थाओं में जीने लगता है। इस रोग में रोगी जिन दो मनोदशाओं में जीने लगता है उसमें से एक को सनक या फिर उन्माद कहते हैं तो दूसरी को अवसाद। सनक में रोगी आशावादी हो जाता है और बड़ी-बड़ी धारणाएं मन में बनाने लगता है जैसे कि वो बहुत धनी है या काफी ज्यादा शक्तिशाली है। इतना ही नहीं वो रातों को सोता भी नहीं है। तो दूसरी तरफ वो अवसाद की मनोदशा में बहुत थकान महसूस करने लगता है और स्वयं को दोषी मानने लगता है।

Yo-Yo-Honey-SinghImage Source: http://1.bp.blogspot.com/

यो यो हनी सिंह को अपने काम से बहुत प्यार है, लेकिन जब उन्हें यह बीमारी हुई तो उन्हें अपने काम से ही दूर रहना पड़ा। इस विषय पर बात करते हुए हनी ने बताया कि इस बीमारी से लड़ने लिए उन्होंने बहुत प्रयास किया। उनकी यह बीमारी कम से कम 18 महीने तक उनके साथ रही और इस समय उन्होंने चार डॉक्टर्स भी बदले। इतना ही नहीं उस समय उन पर किसी भी तरह की दवाइयां भी काम नहीं कर रही थी। जिसके कारण वो बहुत परेशान थे।

वहीं, इसके अलावा एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ने भी इस बात का खुलासा किया है कि कुछ समय पहले वो भी इस रोग से ग्रस्त थीं। हम बात कर रहे हैं सेक्सोहॉलिक फिल्म सें चर्चा में आने वाली एक्ट्रेस शमा सिकंदर की।

Upasana Bhatt
Upasana Bhatthttp://wahgazab.com
एक लेखिका होने के नाते दुनिया को देखने का मेरा अपना अलग नजरीया है। मैं अपने आस-पास हो रही घटनाओं पर लिखना पसन्द करती हुँ ताकि सबके आगे सही तरीके से सच रख सकुं।

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments