आखिर क्या है इस सूनसान आइलैंड का सच

0
377

दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं जिनका इतिहास पढ़ कर लोग इन जगहों को भुतहा ठहरा देते हैं। खैर इस तरह की जगहें सच में भुतहा होती हैं या नहीं इस बात पर हमेशा संदेह बना रहता है। इटली में वेनिस व लिडो के बीचों-बीच एक ऐसा ही आइलैंड है जिसे भुतहा कहा जाता है। यहां आज भी मानव कंकाल मौजूद हैं। इस वजह से यहां मछुआरे आने से घबराते हैं। इंसानी बस्ती से दूर होने के कारण यह आइलैंड पूरी तरह से भुतहा प्रतीत होता है। इस जगह पर रात के समय ही नहीं बल्कि दिन के समय में भी कोई इंसान गलती से भटकता नज़र नहीं आता।

3d4b58136a0613eefa8b834484f61ab0Image Source :http://acdn.architizer.com/

लेकिन क्या सच में यह आइलैंड भुतहा है? इस आइलैंड के बारे में बताया जाता है कि नेपोलियन के शासन काल के दौरान यहां उन लोगों को भेजा जाता था जो किसी महामारी से ग्रस्त होते थे। इनमें ज्यादातर प्लेग से पीड़ित व्यक्ति होते थे। इस वजह से इस जगह को प्लेग आइलैंड ऑफ़ पोवेगलिया कहा जाता था। यहां भेजे जाने वाले तमाम रोगियों की कुछ समय बाद मृत्यु हो जाती थी।

tumblr_mqpzhm0NYH1rw872io10_r1_1280Image Source :http://www.wanderinhistory.com/

इसके अलावा इस जगह के बारे में ऐसा भी कहा जाता है कि यहां एक मेन्टल असाइलम भी हुआ करता था। इस असाइलम के डॉक्टर के ऊपर यह इल्ज़ाम लगा था कि वह अपने मरीज़ों को टॉर्चर करता है। जिसके बाद इस डॉक्टर ने घंटा घर से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद इस मेन्टल असाइलम को बंद कर दिया गया और लगभग 50 वर्षों तक यह जगह ऐसे ही वीरान पड़ी रही।

343-634x558Image Source :http://epochaplus.cz/

इंसानी हड्डियां दिखने से लोग यहां जाने से कतराते हैं और इस जगह को भूतिया समझा जाता है, लेकिन अब ऐसी खबर मिली है कि इस जगह पर जल्द ही एक यूनिवर्सिटी कैंपस बनेगा।

maxresdefaultImage Source :https://i.ytimg.com/

इस जगह का इतिहास काफी पुराना और दिलचस्प रहा है। इतिहास के अनुसार सन् 1379 से पहले यहां लोग काफी सुख और शांति के साथ रहा करते थे। इसके अलावा सन् 1645 में लैगून आइलैंड पर वेनेटियन सरकार के द्वारा किले बनवाने का काम शुरू कर दिया गया था। पोवेगलिया आइलैंड पर भी इनमें से एक किला बनवाया गया था। यह किला इस जगह पर आज भी मौजूद है।

downloadImage Source :http://img.rtve.es/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here