UFO बेस का भारत में होने का क्या है राज?

0
466

क्या आप भारत में किसी ऐसी जगह के बारे में जानना चाहते हैं जहां पर अक्सर एलियंस दिखाई देते हैं। नहीं जानते तो हम आपको ऐसे ही कुछ स्थान बताते हैं जो अपने ही देश में हैं और जिनमें UFO दिखाई दे चुके हैं। इनमें सबसे प्रमुख भारत-चीन सीमा पर स्थित कोंग्का दर्रा है।

एलियंस हंटर्स का कहना है कि यहां रहने वाले लोगों ने कई बार पहाड़ के ऊपर यूएफओ को उड़ते हुए देखा है। हालांकि, जानकार इन बातों को नहीं मानते हैं। उनका कहना है कि यह विवादित क्षेत्र बहुत ही दुर्गम और कठिनाइयों से भरा है, इसलिए यहां यूएफओ का बेस हो ही नहीं सकता।

UFOImage Source: https://i.ytimg.com

आपको बता दें कि यह दर्रा भारत-चीन सीमा पर स्थित एक विवादित क्षेत्र है। यहां कोई बाहरी व्यक्ति आता-जाता भी नहीं है, लेकिन एलियंस हंटर्स का दावा है कि इस क्षेत्र में कुछ ऐसे चिह्न मिले हैं जिसे देखकर लगता है कि यहां पर एलियन अपने उड़नतश्तरी से आते-जाते रहे हैं।

पहले भी भारत के कई जगहों पर दिखे हैं यूएफओ-
भारत के किसी हिस्से में एलियंस के आने-जाने का मामला पहली बार सामने नहीं आया है। इसके पहले भी कई अलग-अलग हिस्सों में एलियंस के यूएफओ दिखाई दे चुके हैं। पहली बार 1951 में दिल्ली में, 1954 में बिहार और 2007 में कोलकाता में यूएफओ सेटेलाइट देखा गया था। हालांकि, कभी किसी साइंटिस्ट ने इन घटनाओं की पुष्टि नहीं की है।

UFO1Image Source: http://2.bp.blogspot.com/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here