वायरल वीडियो – देखिय बॉलीवुड कलाकारों की आवाज में कचौड़ी बेचते इस लड़के को

0
577
Watch this boy who sells kachori in the voice of Bollywood artists cover

अपने देश में प्रतिभा की कमी नहीं है। यदि विचार किया जाए तो कमी सिर्फ इस बात की है कि देश की प्रतिभा को सही मंच दिया जाए। आज हम आपको जो वीडियो को दिखा रहें हैं उसमें एक लड़का कचौड़ी बेच रहा है। कचौड़ी बेचना इस लड़के का पेशा है, पर इसकी खासियत यह है की यह बड़े-बड़े बॉलीवुड कलाकारों की आवाज में कचौड़ी बेच रहा है। मतलब यह लड़का बॉलीवुड कलाकारों की मिमिक्री कर रहा है। इस लड़के को ऐसा करते देख सभी लोग हैरान हैं। यह वीडियो कहां का है इस बात का तो सही पता नहीं लग सका है, पर लोकेशन देखने से ऐसा लगता है कि यह वीडियो दिल्ली के किसी क्षेत्र का है। इस वीडियो में यह लड़का सनी देओल से लेकर संजय दत्त तक की मिमिक्री खूब अच्छे से कर रहा है। आप भी इस वायरल वीडियो में देखें इस लड़के का टैलेंट।

video source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here