यहां 2000 साल पुराने पेड़ों के बीच से गुजरती हैं गाड़ियां

0
489

अपनी दुनिया में कई चीजें ऐसी हैं जिनके बारे में यदि हमें बताया जाता है तो ये चीजे हमें फर्जी लगती हैं, पर ये सब चीजें वास्तव में अपनी ही दुनिया में हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बता रहे हैं जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। तो आइए जानते हैं इस जगह और यहां के पेड़ों के बारे में।

Tunnel Tree1Image Source:

आज हम आपको बता रहे हैं आज से लगभग 2000 साल पुराने पेड़ों के बारे में। इन पेड़ों के बीच में टनल बनी हुई है। जिनके बीच से होकर गाड़ियां गुजरती हैं। आपने आज तक शायद ही इस प्रकार के पेड़ देखे होंगे। ये पेड़ अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित हैं। यह टनल रेडवुड्स और सक्वॉयस के पेड़ों में बने हैं। लोगों के मुताबिक इन पेड़ों की ऊंचाई 300 फ़ीट तक हो सकती है और इनकी उम्र करीब 3000 साल तक होती है।

Tunnel Tree2Image Source:

असल में पेड़ के बीच में टनल यहां के लोकल स्थानीय निवासियों ने टूरिस्ट लोगों को अट्रैक्ट करने के लिए बनाये थे, पर आज इतने सालों बाद भी पेड़ों के बीच में बने यह टनल लोगों को चकित कर देते हैं। बहुत से लोग इन पेड़ों की तस्वीरों को देखकर विश्वास ही नहीं कर पाते हैं कि पेड़ों का इतना बड़ा हिस्सा काट देने के बाद भी ये पेड़ जीवित किस प्रकार से हैं। लोगों का कहना है कि करीब 1875 में यहां इन पेड़ों के बीच से कोई गाड़ी गुजरी थी और उस समय यहां इनके बीच से गुजरने पर विजिटर को पैसे भी देने होते थे। खैर जो भी हो आज ये लोगों को काफी अट्रैक्ट करते हैं और बहुत से लोग अब इन पेड़ों के टनल का उपयोग अपना समय बचाने के लिए शार्टकट के लिए करते हैं।

Tunnel Tree3Image Source:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here