पक मेला उत्सव में एक बकरे को राजा तथा बच्ची को बनाया जाता है रानी, जानें इस प्रथा के बारे में

0
433
पक मेला

 

आपने राजा-रानी की कई कहानियां पढ़ी या सुनी ही होगी, पर आज हम आपको जिस असली कहानी के बारे में बता रहें हैं उसमें एक बकरे को बनाया जाता है राजा तथा लड़की को रानी। जी हां, आज हम आपको जिस बारे में जानकारी दे रहें हैं वह अपने में एक अजीबो-गरीब प्रथा है। इस प्रथा के अनुसार एक बकरे को राजा बना कर उसको ही सारे देश की कमान दे दी जाती है, वहीं दूसरी ओर एक बच्ची को उस बकरे की रानी बनाया जाता है। आपको हम बता दें कि आयरलैंड का एक छोटा सा शहर है किलॉरग्लिन। इस शहर में प्रतिवर्ष एक मेले का आयोजन किया जाता है, जिसको “पक मेला” कहा जाता है। पक मेला नामक इस उत्सव में सभी लोग जोरशोर से हिस्सा लेते हैं। इस पाक मेला उत्सव में ही एक पहाड़ी बकरे को इस क्षेत्र का राजा बनाया जाता है और कुछ समय के लिए उसके हाथ में ही सारे क्षेत्र की बागडोर सौंप दी जाती है। असल में इसके पीछे लोगों का मानना है कि “ऑलिवर क्रॉमवेल” नामक राजा जब 17वीं शताब्दी में इस शहर पर आक्रमण करने के लिए आ रहा था। उस समय एक जंगली बकरे ने ही यहां के लोगों को आगाह किया था और सभी की जान बचाई थी। उस समय से बकरे के सम्मान में इस पक मेले का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। राजा के लिए इस उत्सव में रानी का चयन भी किया जाता है। इसके लिए स्कूल की किसी नाबालिग लड़की को चुना जाता है।

पक मेलाImage Source:

इस वर्ष कैटलिन हॉर्गन नामक एक 12 वर्षीय बच्ची को रानी के पद के लिए चुना गया। आपको हम जानकारी दे दें कि यह पक मेला उत्सव 3 दिन तक चलता है। इस उत्सव में पशु मेला तथा लोकल परफॉर्मेंस होती हैं। इस प्रकार प्रतिवर्ष एक पहाड़ी बकरे को राजा बनाया जाता है तथा एक बच्ची को उसकी रानी घोषित किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here