मिल गया पैसे उगाने वाला पेड़

0
747

अक्सर आपने देखा होगा कि हम अपनी सामान्य बोल चाल में कह देते हैं कि क्या पैसे पेड़ पर उगते हैं ? इसमें कोई दो राय नहीं की पैसा आज के वक्त में सबसे महत्वपूर्ण चीज है। जिसके बिना हमारा गुजारा नहीं चलता, क्योंकि पैसा ही ऐसी चीज है जो इंसान के जीवन की हर सुविधाओं को उपलब्ध करवा सकता है। यूं कहें कि पैसों के बिना जिंदगी अधूरी है तो भी गलत नहीं होगा। सब अच्छे से जानते हैं कि पैसे तो पेड़ पर उग ही नहीं सकते, लेकिन आज हम आपको इससे जुड़ी ही एक रोचक बात बताने जा रहे हैं। जिससे अगर आगे आपको कोई यह कहे कि पैसे क्या पेड़ पर उगते हैं, तो आप बेहिचक होकर उसका जवाब दे सकें कि हां पैसे पेड़ पर उगते हैं…और मैंने पैसे को पेड़ पर देखा है।

coin covered tree6Image Source: http://i.dailymail.co.uk/

जी हां, ये पूरी तरह से सच है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं। चिंता मत कीजिए क्योंकि आप झूठ नहीं बोल रहे हैं। इंगलैंड में सच में पैसों का एक ऐसा पेड़ है जिसमें लोग सदियों से सिक्के गाड़ रहे हैं। इस पेड़ में करीब लाखों सिक्के लगे हुए हैं। बताया जाता है कि अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए ब्रिटेनवासी इस पेड़ में पैसे डालते थे। इस पेड़ की कहानी की शुरूआत सन 1700 से हुई। इसमें कई और दिलचस्प पहलू भी हैं।

coin covered tree5Image Source: http://www.innamag.com/

1. इंगलैंड के स्कॉटिश द्वीप के पीक जिले में यह पेड़ स्थित है। कहा जाता है कि लोग गुड लक पाने की लालसा में इस पेड़ के दर्शन करने आते हैं।

coin covered tree4Image Source: http://www.innamag.com/

2. एक मान्यता के अनुसार त्योहार एवं ख़ुशियों के मौके पर लोग इसमें सिक्के डालते थे, जिससे उनकी मन की मुराद पूरी हो सके।

coin covered tree3Image Source: http://cdn.lifebuzz.com/

3. क्रिसमस एवं अन्य बड़े मौकों पर भी लोग यहां अपनी खुशी के लिए सिक्के डालने आते हैं।

coin covered tree2Image Source: http://cdn.lifebuzz.com/

4. इस पेड़ में कई ऐसे बहुमूल्य सिक्के भी हैं, जिनकी कीमत वर्तमान में अरबों रुपए की है। अगर आप ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे कि इसमें कई देशों के सिक्के हैं।

coin covered tree1Image Source: http://worldtruth.tv/

5. एक मान्यता के अनुसार इस पेड़ में देवताओं का भी वास है।

coin covered treeImage Source: http://3.bp.blogspot.com/

6. इंगलैंड के अलावा अमेरिकियों में भी इस पेड़ के प्रति काफ़ी श्रद्धा देखी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here