ट्रेवल- 5 हजार में घूमें देश के इन खूबसूरत स्थानों पर, जानें इनके बारे में

0
346
5 हजार

गर्मियां आते ही लोग किसी ठंडे और खूबसूरत स्थान पर जानें का प्लान बनाने लगते हैं। कई बार ऐसा होता है कि आपका प्लान कम बजट के कारण अधूरा रह जाता है। ऐसे में आप उन स्थानों की तलाश करने लगते हैं। जहां आप कम बजट में भी घूम सकते हैं। यदि आपने इस बार कहीं घूमने का प्लान बनाया हुआ है तो जानिए कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां आप महज 5 हजार में ही आराम से घूम सकते हैं। आइये जानते हैं इन स्थानों के बारे में।

1 –  डलहौजी

डलहौजी Image source:

यह खूबसूरत नगरी हिमाचल प्रदेश में है। यदि आप प्राकृतिक खूबसूरती तथा पहाड़ों को पसंद करते हैं तो आप यहां जरूर घूमने जा सकते हैं। यहां की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। बरसात के मौसम में यहां की हरियाली देखने लायक होती है। इस स्थान पर आकर आपका यहां से जानें का मन ही नहीं करेगा। सबसे अच्छी बात यह है कि यह काफी सस्ती जगह है। यहां पर 2 रात और 3 दिन के लिए आपको महज 5 हजार में ही कमरा मिल जाता है। यहां पर घूमने के लिए कई अन्य स्थान भी मौजूद हैं।

2 – वैली ऑफ फ्लावर

वैली ऑफ फ्लावरImage source:

यहां पर आप कम बजट में आराम से घूम सकते हैं, यह उत्तराखंड में स्थित है। यहां पर आपको 2 रात 3 दिन घूमने का पैकेज मात्र 3500 रुपये में मिल जाता है। यहां पर आपको कई प्रकार के फूल देखने को मिलते हैं। खूबसूरती के मामले में यह स्थान बहुत सुंदर तथा ठंडा भी है। अतः आप गर्मियों में यहां आ सकते हैं।

3 – माउंट आबू

 माउंट आबू Image source:

यह राजस्थान में स्थित है। यह राजस्थान का सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां पर ही दिलबाड़ा मंदिर स्थित है। जो अपनी खूबसूरती के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यहां भी आप आराम से सस्ते में घूम सकते हैं। 2 रात 3 दिन का पैकेज आपको करीब 5 हजार रुपये में आसानी से मिल जाता है। इस प्रकार से आप कम बजट में भी इन स्थानों की यात्रा आसानी से कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here