ट्रैफिक लेडीज में नौकरी करती हैं केवल खूबसूरत लड़कियां

-

आज हम आपको उत्तर कोरिया की ट्रैफिक लेडीज के बारे में एक ऐसी जानकारी दे रहें हैं, जिसको आपने पहले कभी नहीं सुना होगा। आपको बता दें कि उत्तर कोरिया अपने तानाशाही शासन के लिए दुनिया भर में फेमस हैं। यहां का तानाशाह अपनी मर्जी से ही देश के कानूनों को बनाता है। इस देश की ट्रैफिक लेडीज में शामिल खूबसूरत लड़कियों को 26साल की होने से डर लगता हैं, इस डर की वजह कुछ और नहीं बल्कि इनकी नौकरी है। चलिए जानते हैं ऐसा क्या नियम हैं इस नौकरी का कि 26 की होने से डरती हैं यहां की लड़कियां।

Traffic ladies are hired for their looks in north koreaimage source:

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तरकोरिया की राजधानी प्योंगयांग की सड़कों पर 1980 के दशक से ट्रैफिक लेडीज यातायात को संभालने की जिम्मेदारी निभा रहीं हैं। ट्रैफिक लेडीज में केवल सुंदर लड़कियों को ही नौकरी पर रखा जाता है। दरअसल इस विभाग में खूबसूरत लड़कियों को रखने का मकसद देश की खूबसूरती को बढ़ाना हैं।

नीली ड्रेस पहने यह लड़कियां बेहर ही खूबसूरत लगती हैं और उत्तर कोरिया के लोग इन महिलाओं को सम्मान की नजरों से देखते हैं, क्योंकि इस विभाग में किसी भी लड़की चयन आसानी से नहीं होता है। आपको बता दें कि ट्रैफिक लेडीज की नौकरी ज्यादा लंबी अवधी की नहीं होती है। शादी के बाद इस विभाग काम करने वाली महिलाएं को ट्र्रैफिक लेडीज की जिम्मेदारी से रियाटर कर दिया जाता है।

वहीं जानकारी यह भी मिली हैं कि 26 साल की होने पर इस विभाग की महिलाओं को रिटायरमेंट लेना ही होता है। यहीं वजह हैं कि उत्तर कोरिया की ट्रैफिक लेडीज में काम करने वाली खूबसूरत लड़कियों को 26 साल की होने से डर लगता है। लेकिन इस विभाम से रिटायर होने के बाद इन खूबसूरत लड़कियों को अन्य किसी भी जगह पर आसानी से जॉब मिल जाती है। वहीं कई लड़कियां तो अन्य सरकारी विभागों में भी नौकरी करने लगती हैं।

vikas Arya
vikas Aryahttp://wahgazab.com
समाचार पत्र पंजाब केसरी में पत्रकार के रूप में अपना कैरियर शुरू किया। कई वर्षो से पत्रकारिता जगत में सामाजिक कुरीतियों और देश दुनिया के मुख्य विषयों पर लेखों के द्वारा लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा हूं। अब मेरा प्रयास है कि मैं ऑनलाइन मीडिया पर भी अपने लेखों से लोगों में नई सोच और नई चेतना का संचार कर सकूं।

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments