टॉप 10 फ्री Android Apps जो बनाएगा आपके स्मार्ट फोन को और बेहतर, अभी करें डाउनलोड…

0
593

गूगल प्ले स्टोर में वैसे तो लाखों ऐप्स की भरमार है, लेकिन यूजर हमेशा उसी ऐप को डाउनलोड करते हैं जो उसे ज्यादा फीचर दे और इस्तेमाल करने में आसान हो। आज हम आपके लिए ऐसे ही 10 खास फ्री एंड्रॉयड ऐप्स चुन कर लाए हैं जो आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को काफी आसान बना देंगे और आपके स्मार्टफोन का ज्यादा स्पेस भी नहीं लेंगे।

1. BestMe Selfie Camera & Sticker :-

 

BestMe Selfie Camera & Sticker

यह एक ऐसा ऐप है जिससे आप अपने क्लिक किए हुए फोटो की सुंदरता बढ़ा सकते हैं। यह एक फोटो एडिटर के रूप में काम करता है। इसमें 100 से भी अधिक फिल्टर्स व स्टीकर्स हैं। विजनेट इफेक्ट के अलावा इसमें टाइमर का भी ऑप्शन देखने को मिलता है। आप अपनी एडिटिड फोटो को फेसबुक, स्टाग्राम आदि पर अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कर सकते हैं। यह ऐप सेल्फी स्टिक को भी सपोर्ट करता है। इसके एडवांसवर्जन में एंडरायड वॉच सपोर्ट व रियल टाइम फिल्टर होगा।

उपयोग करने के तरीके

  • फोटो क्लिक करने के लिए टैप करें फ्रंट चेंज करने के लिए कैमरे डबल टैप करें।
  • फिल्टर चेंज करने के लिए लेफ्ट या राइट स्लाइड करें। ब्राइटनेस एडजेस्ट करने के लिए ऊपर या नीचे स्लाइड करें।
  • फोटो को सेट या डिलीट करने के लिए देर तक प्रेस करें।
  • यह एडिटर दूसरों से अलग है क्योंकि इसमें अच्छी ब्राइटनेस के साथ इसके सभी एंगल सुचारु रूप से काम करते हैं।

Download Now

 

2.Free Recharge : App Money :-

 

Appmoney

यह ऐप डाउनलोड कर पाएं फ्री रिचार्ज आज के वक्त में फ्री टॉकटाइम और रिचार्ज कूपन कौन नहीं पाना चाहता। अगर आप भी फ्री टॉकटाइम और रिचार्ज कूपन पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ गूगल प्ले स्टोर से एक ऐप डाउनलोड करना पड़ेगा। इस Free Recharge : App Money ऐप को गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड किया जा सकता है। ऐप को इंस्टॉल करने के बाद आप वीडियो देखकर, गेम खेल कर, दोस्तों को फॉरवर्ड करके फ्री रिचार्ज या डिस्काउंट कूपन पा सकेंगे। यहां हम आपको बता दें कि अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग इस ऐप को डाउनलोड कर चुके हैं।

Download Now

 

3.Tapet – Infinite Wallpapers :-

Tapet

स्मार्टफोन को नया लुक देगा यह ऐप अगर आप अपने स्मार्टफोन से बोर होने लगे हैं तो टेंशन को कहिए बाय-बाय। Tapet – Infinite Wallpapers ऐप को डाउनलोड कर रोजाना पाइए नए-नए वॉलपेपर और अपने स्मार्टफोन को दीजिए नया लुक। वैसे यह कोई लाइव वॉलपेपर ऐप नहीं है। इसलिए ज्यादा बैटरी खर्च होने की टेंशन भी नहीं रहेगी।

Download Now

 

4.Smart Launcher 3 :-

 

Smart Launcher 3

बेहतर होम स्क्रीन के लिए स्मार्ट लॉन्चर-3 स्मार्ट लॉन्चर-3 एक ऐसा ऐप है जो सिर्फ उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जिन्हें होम स्क्रीम में मल्टीपल ऑइकन पसंद नहीं हैं। स्मार्ट लॉन्चर-3 ऐप होम स्क्रीन में सिर्फ डेट, टाइम और एक सर्कल में कुल 6 ऑइकन जैसे कैमरा, फोटो, मैसेज, म्यूजिक, फोन और ब्राउजर ही दिखाता है। हालांकि, यूजर्स चाहें तो इनकी संख्या बढ़ा भी सकते हैं। इसका साइज 3.3 MB है। अभी तक एक करोड़ से ज्यादा लोगों द्वारा इसे डाउनलोड किया जा चुका है।

Download Now

 

5.UC BROWSER :-

Uc Brouser

डाउनलोड की स्पीड को बढ़ाता यूसी ब्राउजर अगर आपको स्पीड ब्राउज करना है तो जरूर डाउनलोड करें यूसी ब्राउजर। यह एप आपको 2जी डेटा में 3जी की स्पीड देता है। इसकी डाउनलोड की स्पीड भी डबल होती है। इसमें आप फास्ट फेसबुक का ऑप्शन भी पाते हैं, जिससे आप फास्ट ब्राउज कर सकते हैं।

Download Now

 

6. 360 Internet security :-

 

360 lite

सिक्योरिटी की टेंशन करेगा दूर हमारे फोन्स भले ही स्मार्ट हो गए हों, लेकिन वह अभी तक इतने स्मार्ट नहीं हुए हैं कि उन्हें पूरी तरह से वायरस प्रूफ कहा जा सके। एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स यूज करने वालों को हमेशा अपने फोन की सिक्योरिटी को लेकर टेंशन बनी रहती है। अगर आपको भी अपने फोन की सिक्योरिटी की टेंशन है तो यह 360 इंटरनेट सिक्योरिटी ऐप आपके लिए है। यह एक पावरफुल और भरोसेमंद ऐप है, जो आपके फोन को स्पाईवेयर से बचाने के साथ-साथ फोन की बैट्री पावर को भी मेंटेन रखता है। यह आपके सिस्टम में मौजूद गैर जरूरी फाइल्स को डिलीट करता है। जिसके चलते आपके फोन की परफॉर्मेंस तेज होती है। इसमें आपको क्विक स्कैन और एंटी-थेफ्ट टूल्स तो मिलते ही हैं साथ ही साथ आप इसके जरिए अपने कॉन्टैक्ट्स का बैकअप भी बना सकते हैं। यह ऐप सिक्योरिटी बेहतर करने के लिए यूजर हिस्ट्री फाइल्स रिमूव कर देता है और सॉफ्टवेयर अनवांटेड कॉल्स और मैसेज को ऑटोमैटिकली लॉक कर देता है।

Download Now

 

7. Wakau Android :-

 

Wakau

आपको जोड़ेगा आपके पसंदीदा कलाकारों से Wakau Android एक ऐसा पहला मोबाइल ऐप है जिसमें आप अपने पसंदीदा एक्टर के वीडियोज चंद सेकेण्ड में देख सकते हैं। यह एक वीडियो ब्लागिंग प्लेटफार्म है।

आइए जानते हैं क्या है इसकी ख़ूबियां-

1.इस एप के द्वारा अपने पसंदीदा एक्टर की लाइफ स्टाइल और निजी एक्सपीरियंस के बारे में जान सकते हैं।
2.आप अपने पसंदीदा एक्टर को फॉलो कर सकते हैं, जैसा कि फेसबुक या ट्विटर में होता है।
3.इसमें कमेंट और रिप्लाई का भी ऑप्शन होता है।
4.इसमें आप अपनी प्रोफाइल क्रिएट कर सकते हैं।
5 इसमें अनगिनत वीडियोज की स्ट्रीमिंग की जा सकती है।

यह एंड्रॉयड स्मार्ट फोन एवंआइफोन पर भी उपयोग में लाया जा सकता है। इसे आपकी आवश्यक्ताओं एवं बिजनेस पैटर्न के अनुसार डिजाइन किया गया है।

यह एक सबसे अनोखा और एडवांस ऐप है। जिसमें भारत के टॉप सेलिब्रिटीज अपनी खुद की वीडियोज बनाते हैं और अपने फॉलोअर्स तक पहुंचाते हैं। इस एप को आप फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन केवल आप ऑप्शन के अनुरूप ही कर सकते हैं। केवल इंटरनेट डेटा की आवश्यक्ता होती है।

Download Now

8. Photo Love Locker-DIY Locker :-

 

Photo Love Locker

DIY Locker के साथ अपने फोन को यूनिक स्टाइल से लॉक करें। इस ऐप की मदद से आप इसके DIY Lock पैटर्न का उपयोग कर अपनी फेवरेट फोटोज से लॉक का पैटर्न बना सकते हैं। जैसे आप अपने फोन को लॉक करने के लिए एक विशेष पैटर्न को जोड़ते हैं वैसे ही इस ऐप के इस्तेमाल के लिए आप पैटर्न को जोड़ेंगे, लेकिन उन पैटर्न्स पर आपकी पसंदीदा फोटोज लगी होंगी। इस स्टाइलिश लॉक स्क्रीन को आप फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। तो है न यह एक मज़ेदार ऐप, तो इस ऐप को अभी डाउनलोड करें और अपने दोस्तों के बीच फेसबुक पर भी शेयर करें।

Download Now

 

9. Ace2three.com :-

 

ace2three

Ace2three.com एक ऐसा ऐप है जिससे आप कभी भी किसी के साथ ऑनलाइन रमी खेल सकते हैं। यह बहुत एंटरटेनिंग गेम है। इस गेम को आप 1-2 लोगों के साथ खेल सकते हैं या फिर चाहें तो छह प्लेयर्स के साथ भी खेल सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इस गेम को खेलते हुए आप पैसे भी कमा सकते हैं। इस एप में एंटी फ्रॉड सिस्टम लगा हुआ है, जो अपके पैसे को सुरक्षित रखता है। अब तक इस गेम को 5 मिलियन लोग खेल चुके हैं। काफी लोगों ने तो पैसे भी कमाए हैं।

Download Now

 

10. News point app :-

 

news Point

न्यूज प्वाइंट एक ऐसा ऐप है जिसमें राष्ट्रीय खबरों के साथ-साथ लोकल खबरें भी कई भारतीय भाषाओं में पढ़ सकते हैं। इसके अलावा इस ऐप से आपको क्रिकेट और मनोरंजन की खबरों के साथ-साथ बिजनेस और टेक्नोलॉजी की खबरें भी पढ़ने को मिल सकती हैं।

यह छोटा सा ऐप आपको फिल्मों के रिव्यू के अलावा बाजार में आए नए गैजेट्स के रिव्यू भी उपलब्ध कराता है। इस ऐप के जरिए आप पूरे भारत की लोकल खबरों के साथ वीडियो गैलरी तथा लाइव क्रिकेट स्टोर भी देख सकते हैं। ज्योतिष में रुचि रखने वाले लोगों के लिए भविष्यफल तथा अंक ज्योतिष की सुविधा इस ऐप में दी गई है। जिसके जरिए आप अपना भविष्यफल दैनिक, मासिक तथा वार्षिक कैटेगरी के अनुसार पढ़ सकते हैं। इस एप का साइज बहुत छोटा है। इसलिए यह आपके फोन में ज्यादा स्पेस नहीं लेता। यह ऐप स्लो इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। इसलिए आपके इटंरनेट की स्पीड कम होने पर भी यह ऐप आपके लिए बहुत तेजी से काम करेगा।

Download Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here