आज के दिन सुनामी ने ढाया था कहर

0
577

जब कोई बड़ी घटना घटित होती है तो उसका जिक्र इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाता है। इतिहास हमेशा इन दिनों की याद दिलाता है। आज के ही दिन एक दर्दनाक हादसा हिंद महासागर में सुनामी आने के कारण हुआ था, जिसे भुला पाना आसान नहीं है। इसी तरह से इतिहास के पन्नों में आज के दिन से जुड़ी कई प्रमुख घटनाएं दर्ज हैं। आइए डालते हैं उन पर एक नज़र।

tsunamiImage Source: http://www.beastmodesurvival.com/

1530- मुगल शासक बाबर का आगरा के समीप धोलपुर क्षेत्र में निधन।
1606: शेक्सपियर ने अपने लोकप्रिय नाटक किंग लियर को पहली बार इंग्लैंड के राजा जेम्स प्रथम के दरबार में पेश किया था।
1748: फ्रांस और आस्ट्रिया के बीच दक्षिणी हालैंड को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1831: कवि हेनरी लुईस विवियन डेरोजियो का कलकत्ता (अब कोलकाता) में निधन।
1904- दिल्ली से मुंबई के बीच देश की पहली क्रॉस कंट्री मोटरकार रैली का उद्घाटन।
1925- तुर्की में ग्रेगोरियन कैंलेडर अपनाया गया।
1925- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना।

tsunami2Image Source: http://media.nola.com/

1977- सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1978- भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जेल से रिहा किया गया।
2003-रिक्टर पैमाने पर 6.6 की तीव्रता वाले भूकंप से ईरान के दक्षिणी पूर्वी शहर बाम में भारी तबाही।
2004- हिंद महासागर में सुनामी आने के कारण ढाई लाख लोगों की मौत हो गई। महासागर में 9.15 की तीव्रता वाले भूकंप ने सूनामी लहर पैदा की थी। भारत, श्रीलंका और इंडोनेशिया सहित कई देशों के लोग मारे गए थे।
2012- चीन की राजधानी बीजिंग से ग्वांग्झू शहर तक बनाए गए दुनिया के सबसे लंबे हाई स्पीड रेलमार्ग को खोला गया।

tsunami3Image Source: https://i.ytimg.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here