आज का इतिहास- अंग्रेजी साहित्य के ‘सम्राट’ शेक्सपियर का हुआ निधन

0
580

विलियम शेक्सपियर विश्व के महानतम कवि और नाटककार के रूप में जाने जाते हैं। विश्व ‘साहित्य सम्राट’ के नाम से चर्चित शेक्सपियर का जन्म इंग्लैण्ड के स्ट्रेटफोर्ड-ऑन-इवान नामक स्थान पर 26 अप्रैल 1564 को हुआ था। शेक्सपियर को साहित्य-रचना, कहानी, नाटक आदि लिखने का अद्भुत ज्ञान प्राप्त था। विश्व का कोई भी अन्य साहित्कार उन्हें इस ज्ञान के प्रति चुनौती नहीं दे पाता था। इसलिये उन्हें साहित्य सम्राट कहा जाता है।

उनके द्वारा लिखी रचनाएं दुनिया भर में जानी जाती हैं। 52 वर्षों में उन्होंने 37 नाटक और कई कविताओं की रचना की। उनके द्वारा लिखी रचनाओं का दुनिया भर में प्रायः सभी भाषाओं में इसका अनुवाद हो चुका है। विश्व का कोई भी रंगमंच ऐसा नहीं होगा जहां उनके द्वारा लिखी रचनाओं को अनुवादित कर उनके नाटक ना खेले गये हों। उनके रचनाएं आज भी लोकप्रियता के शिखर पर अपनी खास जगह कायम किये हुए हैं।

o-WILLIAM-SHAKESPEARE-facebookImage Source :http://i.huffpost.com/

शेक्सपियर द्वारा लिखी गई कई पुस्तकों में उनके 11 नाटकों पर आधारित कहानियां हैं, जिसमें दुख और सुख दोनों को दिखाया गया है। उनकी सौम्य, सरल, रोचक और पठनीय कहानियां एक नाटक का रूप लेकर सबको अच्छा संदेश देती हैं। जिससे लोग उनकी कहानियों से प्रेरित हो सके। भले ही शेक्सपियर 23 अप्रैल 1616 को दुनिया को अलविदा कह गये, पर उनकी रचनाएं आज भी अजर अमर हैं और लोगों को एक नया संदेश दे रही हैं। विश्व साहित्य कला का गौरव बढ़ाने वाले शेक्सपियर अंग्रेजी भाषा के अद्वितीय कवि-नाटककार माने जाते हैं।

शेक्सपियर की कुछ प्रमुख रचनाएं इस प्रकार हैं- ‘ए मिड समर नाइट्स ड्रीम’, ‘दी मर्चेंट आव वेनिस’, ‘मच एडो एबाउट नथिंग’, ‘ऐज यू लाइक इट’, ‘ट्वेल्वथ नाइट’,  हैमलेट, आथेलो, किंग लियर,  मेकबैथ, जूलियस सीजर, एंटोनी एंड क्लिओपाट्रा, कोरिओलेनस, ‘ट्रवायलस ऐंड क्रेसिडा’, ‘आल्स वेल दैट एंड्स वेल’, ‘मेजर फार मेजर’ आदि।

बॉलीवुड फिल्मों के निर्देशक विशाल भरद्वाज शेक्सपियर की रचनाओं से काफी प्रभावित रहे हैं, जिसकी वजह से उन्होंने शेक्सपियर के कुछ प्रसिद्ध नाटकों पर आधारित फिल्में भी बनाई है। इनमे मैकबेथ की कहानी पर फिल्म मकबूल, ओथेलो पर ओमकारा और हैमलेट की कहानी पर विशाल भरद्वाज ने फिल्म हैदर का निर्माण किया। ये तीनो ही फिल्में दर्शकों को काफी काफी पसंद आईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here