आज का इतिहास- देश से हटा लिया गया था आपातकाल

-

देश, विदेश के इतिहास में 21 मार्च का दिन कई मामलों में महत्वपूर्ण माना जा सकता है। अगर देश के इतिहास को देखें तो 25 जून 1975 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जिस आपातकाल की घोषणा की थी वह 21 मार्च 1977 को हटा लिया गया था। इसके अलावा भारत रत्न शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खां का जन्म भी आज ही के दिन हुआ था। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देखें तो जापान की राजधानी टोक्यो में आए भूकंप में लाखों लोगों ने अपनी जान गंवाई। ये घटना इतिहास के पन्नों में काल अध्याय के रूप में दर्ज हुई। आज के दिन से जुड़ी घटनाओं पर आइए डालते हैं एक नज़र-

21 मार्च 1349: जर्मनी के एरफर्ट शहर में ब्लैक डेथ दंगों में तीन हजार यहूदियों का कत्ल कर दिया गया था।
21 मार्च 1413: हेनरी पंचम इंग्लैंड के राजा बने थे।
21 मार्च 1791: ब्रितानी सेना ने टीपू सुल्तान से बंगलौर छीन लिया था।
21 मार्च 1836: कोलकाता में पहले सार्वजनिक पुस्तकालय की शुरूआत हुई थी। अब लोग उसे नेशनल लाइब्रेरी के नाम से जानते हैं।
21 मार्च 1857: जापान की राजधानी टोक्यो में आए विध्वंसकारी भूकंप में करीब एक लाख सात हजार लोगों की मौत हो गई थी।

Japanese Earthquake and TsunamiImage Source: http://www.ruv.is/

21 मार्च 1858: लखनऊ के विद्रोही सिपाहियों ने आत्मसमर्पण किया था।
21 मार्च 1887: बम्बई में प्रार्थना समाज की स्थापना।
21 मार्च 1954: पहले फिल्म फेयर पुरस्कार समारोह में सिर्फ 5 पुरस्कार रखे गए थे, जिसमें दो बीघा जमीन को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। इस फिल्म के निर्देशक बिमल रॉय को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए दिलीप कुमार को दाग फिल्म में उनके अभिनय के लिए चुना गया था। सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए मीना कुमारी को फिल्म बैजू बावरा के लिए चुना गया था और इसी फिल्म के लिए नौशाद को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार मिला।
21 मार्च 1916: शहनाईवादक उस्ताद बिस्मिल्ला खां का जन्म हुआ।
21 मार्च 1971: भारतीय क्रिकेटर सुनिल गावस्कर ने अपना पहला टेस्ट शतक लगाया था।

2Image Source: https://s3-ap-southeast-1.amazonaws.com/

21 मार्च 1977: 25 जून 1975 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आधी रात को देश में आपातकाल की घोषणा कर दी गई थी, जो 21 मार्च 1977 तक लगी रही। तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अनुरोध पर धारा 352 के तहत आपातकाल की घोषणा की थी। इसे आजाद भारत का सबसे विवादास्पद दौर भी माना जाता है। लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने तो इसे भारतीय इतिहास की सबसे ‘काली अवधि’ की संज्ञा दी थी। इस दौरान देश के ज्यादातर नेता और बुद्धीजीवियों को जेल में डाल दिया गया था।

21 मार्च 1978 : बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी का जन्म हुआ।

Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttp://wahgazab.com
कलम में जितनी शक्ति होती है वो किसी और में नही।और मै इसी शक्ति के बल से लोगों तक हर खबर पहुचाने का एक साधन हूं।

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments