आज का इतिहास- स्वतंत्रता सेनानी सरोजनी नायडू का जन्म

0
594

आज 13 फरवरी को भारत समेत विश्व इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुई थीं। आज के दिन भारत कोकिला कही जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी सरोजनी नायडू का जन्म हुआ था। इसके अलावा आज ही के दिन मुगल शासक जहांदार शाह की गला दबाकर हत्या की गई थी। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नौसेना के लिए मुंबई स्थित मझगांव डॉक का शुभारंभ आज ही के दिन किया था।

1Image Source: http://www.104likes.com/

इसके अलावा अगर विश्व इतिहास की बात करें तो आज ही के दिन से बच्चों की पसंदीदा गुड़िया बार्बी डॉल की बिक्री शुरू हुई थी। अमेरिका में पहली स्टेट यूनिवर्सिटी उत्तरी कैरोलिना में आज ही खुली थी। सोवियत संघ ने जर्मनी के साथ 49 दिन तक चले युद्ध के बाद हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पर कब्जा किया, जिसमें एक लाख 59 हजार लोग मारे गये। इसके अलावा अमेरिका ने इराक पर आज ही के दिन बम बरसाये थे, जिसमें 334 लोग मारे गये। साथ ही आज ही के दिन मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में 6.6 तीव्रता वाले भूकंप से कम से कम 400 लोगों की मौत हुई थी।

इसके अलावा 13 फरवरी के दिन कुछ और प्रमुख घटनाएं हुई थीं, जो इस प्रकार हैं –

1575 फ्रांस के राजा हेनरी तृतीय का रेम्स में राज्याभिषेक।
1668 लिस्बन संधि में स्पेन ने पुर्तगाल को मान्यता दी।
1693 अमेरिका के वर्जीनिया में विलियम एंड मैरी कॉलेज खुला।

2Image Source: https://i.ytimg.com/

1713 मुगल शासक जहांदार शाह की गला दबाकर हत्या।
1788 गवर्नर जनरल वारेन हेस्टिंग पर ब्रिटेन की निचली सदन में भारत में अत्याचार के मामले में मुकदमा चला, लेकिन बरी किये गये।
1795 अमेरिका में पहला स्टेट यूनिवर्सिटी उत्तरी कैरोलिना में खुला।
1856 ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने लखनऊ के साथ अवध का भी अधिग्रहण किया।
1879 स्वतंत्रता सेनानी सरोजनी नायडू का जन्म।

3Image Source: http://i.imgur.com/

1920 स्विटजरलैंड लीग ऑफ नेशंस में शामिल।
1941 जर्मनी में नाजियों ने डच यहूदी परिषद पर हमला किया।
1945 सोवियत संघ ने जर्मनी के साथ 49 दिन तक चले युद्ध के बाद हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पर कब्जा किया जिसमें एक लाख 59 हजार लोग मारे गये।
1959 बच्चों की पसंदीदा बार्बी डॉल की बिक्री शुरू हुई।
1966 सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।

4Image Source: http://www.veteranstoday.com/

1974 असंतुष्ट नोबेल विजेता अलेक्जेंडर सोलजेनिट्सिन को सोवियत संघ से निकाला गया।
1984 पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नौसेना के लिए मुंबई स्थित मझगांव डॉक का शुभारंभ किया।
1990 अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने जर्मनी को फिर से एकीकृत करने की सहमति दी।

5Image Source: http://4.bp.blogspot.com/

1991 अमेरिका ने इराक पर बम बरसाये जिसमें 334 लोग मारे गये।
2001 मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में 6.6 तीव्रता वाले भूकंप से कम से कम 400 लोगों की मौत हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here