आज का इतिहास- भारत में पहली रेल बॉम्बे से ठाणे के बीच चली

0
1540

इतिहास के पन्नों में दर्ज 16 अप्रैल की तारीख काफी महत्वपूर्ण है। आज के दिन भारत में पहली रेल के चलने की शुरूआत हुई और आज की तारीख में हास्य प्रतिभा के धनी चार्ली चैपलिन का जन्म हुआ। 16 अप्रैल की तारीख अच्छे और बुरे दोनों तरह की घटनाओं के लिये जानी जाती है। आज के ही दिन सन् 1945 में सोवियत पनडुब्बी के कारण जर्मन रिफ्यूजी शिप डूबने से 7000 लोगों की जान गई थी। आज के दिन से जुड़ी कुछ और प्रमुख घटनाएं-

1853- भारत में पहली रेल बॉम्बे (अब मुंबई) से ठाणे के बीच चली थी। इस ट्रेन में 14 बोगियां थी और कुल 400 यात्रियों ने इसमें सफर किया था।

1889- आज के दिन हास्य प्रतिभा के धनी चार्ली चैपलिन का जन्म हुआ।

charliechaplinImage Source :http://images.amcnetworks.com/

1919- अमृतसर में हुए जलियांवाला बाग़ हत्याकांड में मरने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए महात्मा गांधी ने प्रार्थना सभा और उपवास की घोषणा की।

1922- जर्मनी-रूस के बीच इटली में एक समझौता हुआ जिसे Treaty of Rapallo कहा जाता है। यह समझौता दोनों देशों में डिप्लोमेटिक रिश्ते सुधारने के लिए और आपसी सहयोग के लिए किया गया था।

1925- सोफिया में चर्च पर हमला किया गया, जिसमें 150 लोग मारे गए थे।

1945- एक सोवियत पनडुब्बी के कारण जर्मन रिफ्यूजी शिप डूब गया था, जिसकी वजह से 7000 लोगों की मौत हुई।

85409Image Source :https://www.ushmm.org/

1945- रेड आर्मी ने बर्लिन की लड़ाई शुरू की।

1964- ब्रिटेन के चर्चित अपराधों में शामिल ‘द ग्रेट ट्रेन रॉबरी’ के लिए 12 लोगों को 307 साल की सज़ा सुनाई गई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here