आज का इतिहास- पहली बोलती फिल्म आलमआरा हुई रिलीज

0
500

14 मार्च का दिन देश, विदेश के साथ बॉलीवुड से जुड़े इतिहास में भी खास महत्व रखता है। यह दिन हिन्दी सिनेमा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन सन् 1931 में पहली हिन्दी भाषा की बोलती हुई फिल्म रिलीज हुई। इस फिल्म का नाम आलमआरा था। जिसका निर्देशन अर्देशिर ईरानी ने किया था। इस फिल्म का प्रदर्शन मुंबई के मैजेस्टिक सिनेमा घर में किया गया था। वैसे इस फिल्म का निर्माण अंग्रेजी फिल्म ‘शो बोट’ को देख कर किया गया था।

almImage Source: https://grabhouse.s3.amazonaws.com/

इस फिल्म में एक प्रेम कहानी थी, जिसमें एक राजकुमार और बंजारन लड़की की कहानी दिखायी गई थी। यह फिल्म पारसी नाटक पर आधारित थी जो कि जोसफ डेविड द्वारा लिखा गया था। इस फिल्म के संगीत को भी काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म के ‘दे दे खुदा के नाम पर’ गीत को भारतीय सिनेमा के पहले गीत का दर्जा दिया गया। इस गीत को अपनी आवाज अभिनेता वजीर मोहम्मद खान ने दी थी। जब ये फिल्म बनायी गई थी उस समय भारतीय सिनेमा में पार्श्व गायन शुरू नहीं हुआ था। जिसके कारण इस गीत को केवल तबले और हारमोनियम के साथ ही रिकॉर्ड किया गया था।

14 मार्च को भारत और विश्व इतिहास के इतिहास में घटी कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं-

1647- बावारिया, कॉलोन, फ्रांस और स्वीडन ने 30 साल चले युद्ध् के बाद संघर्ष विराम संधि पर हस्ताक्षर किये।
1653- नीदरलैंड के कमांडर जोहान वान गैलेन ने एंग्लो-डच युद्ध में ब्रिटिश बेड़े को हराया।
1794- एली ह्विटनी ने कॉटन गिन मशीन का पेटेंट कराया जो अमेरिकी कपास उद्योग के लिए बड़ी क्रांतिकारी साबित हुई।
1912- इटली के राजा विट्टोरियो इमैनुअल तृतीय जानलेवा हमले में घायल हुए।
1914- सर्बिया और तुर्की ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।

aalm1Image Source: https://s-media-cache-ak0.pinimg.com/

1926- लातिन अमेरिकी देश कोस्टारिका में रेल हादसे में 248 लोगों की मौत, 93 घायल।
1931- पहली हिन्दी भाषा की बोलती हुई फिल्म आलमआरा रिलीज हुई।
1955- राजकुमार महेंद्र नेपाल के राजा बने।
1965- इजरायली मंत्रिमंडल ने पश्चिमी जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध बहाल करने पर सहमति दी।
1976- अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1993- ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिग ने 18 वर्ष की आयु में तस्मानिया के लिये खेलते हुये दो शतक जड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here