आज का इतिहास- कोलम्बस विश्व भ्रमण कर स्पेन लौटा

0
902

15 मार्च का दिन विश्व के इतिहास में काफी महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इसी दिन सन् 1493 में क्रिस्टोफर कोलम्बस विश्व भ्रमण पूरा कर स्पेन वापस लौटा था। अमेरिका को खोजने का श्रेय क्रिस्टोफर कोलम्बस को ही जाता है। वैसे कोलम्बस अमेरिका तक पहुंचने वाला पहला यूरोपीय नहीं था, किन्तु कोलम्बस ने यूरोपवासियों और अमेरिका के मूल निवासियों के विस्तृत सम्पर्क को बढ़ावा दिया। कोलम्बस ने अमेरिका की चार बार यात्रा की। उसकी प्रत्येक यात्रा का खर्च स्पेन की रानी ने उठाया था।

columbus1Image Soarce: http://www.catholictradition.org/

कोलम्बस ने अपनी यात्रा सन् 1492 में शुरू की थी। कोलंबस ने अपनी इस यात्रा के दौरान कई तरह की कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन उसके बाद भी उन्होंने कभी भी हार नहीं मानी और अमेरिका को खोज निकाला। इतना ही नहीं कोलम्बस ने ही अमेरिका में स्पेनी उपनिवेशवाद की नींव रखी थी। जब उसने अमेरिका की खोज की तो उसने वहां हिस्पानिओला द्वीप पर एक बस्ती बसायी, जिसके करण ही वहां स्पेनी उपनिवेशवाद की स्थापना हो गयी।

भारत और विश्व के इतिहास 15 मार्च को घटी कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं-

1493- क्रिस्टोफर कोलम्बस विश्व भ्रमण के बाद स्पेन लौटा।
1564- मुगल बादशाह अकबर ने जजिया कर हटाया।
1744- फ्रांसीसी सम्राट लुईस पन्द्रहवें ने ब्रिटेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1901- अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में घोड़ों की दौड़ पर प्रतिबंध लगा।
1907- फिनलैंड महिलाओं को वोट देने का अधिकार देने वाला पहला यूरोपीय देश बना।

imageImage Source: http://finland.fi/

1919- हैदराबाद में उस्मानिया विश्वविद्यालय का उद्घाटन हुआ।
1964- सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1969- भारतीय नौसेना में पहला हेलीकॉप्टर दस्ता गोवा में शामिल किया गया।
1984- यूरोपीय देश तंजानिया में संविधान को अंगीकार किया गया।
1988- आजादी के बाद पहली बार आठ राजनीतिक दलों ने भारत बंद का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here