आज का इतिहास- बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का हुआ जन्म

0
557

भारतीय इतिहास के पन्नों में यूं तो कई तारीखें ऐतिहासिक बन कर अपनी-अपनी कहानी बयां कर रही है पर आज की तारीख में कुछ ऐसी घटनायें हुई हैं जो हमें याद दिलाती हैं हमारे देश का गौरवशाली इतिहास। इस पर गौर करने से पता चलता है कि कितनी महान हस्तियों ने इस मातृभूमि पर जन्म लेने के बाद अनगिनत अद्भुत काम किये। उन्हीं में से एक रहे डॉ. अम्बेडकर, जिनका जन्म आज ही के दिन हुआ था। इन्होंने ही भाऱत के संविधान का निर्माण किया था। आज के दिन से जुड़ी अन्य प्रमुख घटनाएं-

14 अप्रैल 1563 – सिखों के दसवें गुरु अर्जुन देव का जन्म हुआ।

14 अप्रैल 1659 – औरंगजेब ने दारा को हरा कर दिल्ली की हुकूमत हासिल की थी।

capture3Image Source :http://images.indianexpress.com/

14 अप्रैल 1849 – यूरोपीय देश हंगरी ने आस्ट्रिया से स्वतंत्र होने की घोषणा की और लुईस कोसुथ को अपना नेता चुना।

14 अप्रैल 1891 – भारतीय संविधान के निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का जन्म हुआ।

14 अप्रैल 1944 – मुंबई के बंदरगाह में हथियारों से भरे जहाज में विस्फोट हुआ, जिसमें 1200 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

14 अप्रैल 1962 – भारत रत्न से सम्मानित प्रसिद्ध भारतीय इंजीनियर एम विश्वेशरैया का निधन।

14 अप्रैल 1981 – पहला अंतरिक्ष यान कोलंबिया-1 वापस धरती पर लौटा।

14 अप्रैल 1988 – तत्कालीन सोवियत संघ, अमेरिका, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच अफगानिस्तान की संधि पर हस्ताक्षर हुआ।

14 अप्रैल 1995 – यूक्रेन में स्थित चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र सन् 2000 तक बंद करने की घोषणा की गई।

14 अप्रैल 1995 – भारत चौथी बार एशिया कप क्रिकेट चैम्पियन बना।

22_02_2016-ac1Image Source :http://images.jagran.com/

14 अप्रैल 1999 – मलेशिया के अपदस्थ उप प्रधानमन्त्री अनवर इब्राहिम को भ्रष्टाचार के मामले में छह वर्ष कैद की सजा हुई।

14 अप्रैल 2005 – भारत और अमेरिका ने अपने-अपने उड़ान क्षेत्र एक-दूसरे की एयरलाइनों के लिए खोलने का ऐतिहसिक समझौता किया।

14 अप्रैल 2006 – चीन में प्रथम बौद्ध विश्व सम्मेलन शुरू हुआ था।

14 अप्रैल 2008- उत्तर प्रदेश सरकार ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश का भौगोलिक नक्शा बनाने की घोषणा की।

14 अप्रैल 2010 – पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखण्ड और उड़ीसा में चक्रवाती तूफान में 123 लोगों की मृत्यु हो हुई।

14 अप्रैल 2013- सोमालिया के मोगादिशू में आतंकवादी हमले में 20 लोगों की मौत हुई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here