इस महिला ने रेशमी कपड़े पर सोने से लिखी है यह कुरान

0
614

कुरान मुस्लिम धर्म का धर्मग्रन्थ है और इसको हालही में एक महिला ने पारदर्शी रेशम के पन्नो पर सोने से लिख कर एक नया इतिहास बनाया है। जी हां, यह सही बात है एक महिला ने रेशमी पारदर्शी पन्नों पर इस कुरान को लिखा है। यहां आपको यह भी बता दें कि रेशमी पन्नो पर कुरान की यह सबसे पहली प्रति है यानि आज से पहले कभी कुरान को रेशमी कपडे़ पर नहीं लिखा गया है। आइए जानते हैं इस महिला के बारे में।

gold-black-silk-quran1Image Source:

रेशमी पारदर्शी पन्नों पर सोने से कुरान को लिखने वाली इस महिला का नाम Tunzale Memmedzade है, यह महिला फिलहाल 33 साल की है तथा यह महिला अजरबैजान नामक स्थान पर रहती है। जानकारी के लिए आपको यह बता दें कि यह महिला सजावटी कलाकार और चित्रकार भी है।

gold-black-silk-quran2Image Source:

इस महिला ने यह कुरान 50 मीटर के कपडे़ पर लिखी है तथा इस कुरान को लिखने में इस महिला ने 1500 मिलीलीटर सोने तथा चांदी की स्याही का उपयोग किया है। यह रेशमी पारदर्शी पन्नों पर लिखी हुई कुरान 3 साल में लिखी गई है। Memmedzade ने सोने से लिखी इस कुरान के बारे में बताते हुए कहा है कि “उन्हें जब पता चला कि कुरान विभिन्न सामग्रियों पर लिखा जा चुकी हैं, लेकिन रेशम पर पहले कभी नहीं लिखी गई, तो उन्हें इसके लिए प्रेरणा मिली। उन्होंने भाषाई शुद्धता के लिए तुर्किश प्रेसिडेंसी ऑफ़ रिलीजियस अफेयर्स की मदद भी ली। उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने रेशम के कपड़े को 11.4 x 13 के पन्नों में तब्दील किया और 164 शीट पर पूरी कुरान तैयार कर दी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here