जमीन पर गिरने से लौटी इस महिला की आंखों की रोशनी, डॉक्टर भी हुए हैरान

-

फ्लोरिडा में रहने वाली एक महिला के साथ हुए चमत्कार को सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। 70 वर्षीय इस महिला के साथ जो हादसा हुआ वाकई हैरान कर देने वाला था। दरअसल ये महिला अपने घर में गिर पड़ी और उनका गिरना उनके लिए तब वरदान के समान साबित हुआ जब उनकी आंखों की रोशनी वापस आ गई।

यह मामला फ्लोरिडा का है, 1993 में 70 वर्षीय अन फ्रांको नामक महिला की सड़क कार दुर्घटना से आंखों की रोशनी चली गई थी। काफी इलाज होने के बाद भी इनकी आंखों की रोशनी को वापस नहीं लाया जा सका, लेकिन 25 सालों के बाद उनके साथ हुई एक छोटी सी दुर्घटना ने उनकी जंदगी को दोबारा से रोशन कर दिया और ये दुर्घटना उनके लिए वरदान साबित हुई। उनकी आंखों की रोशनी के वापस आ जाने के बाद डॉक्टर भी हैरान है कि आखिर यह हुआ कैसे।

image source:

सूत्रों के अनुसार अन फ्रांको जब अपने रूम से बाहर जा रही थी तो अचाना उनका पैर फिसल गया और वो गिर पड़ी जिससे उनके सिर में पीछे की ओर चोट लग गई। हालांकि कुछ समय पहले ही उनकी गर्दन का ऑपरेशन भी हुआ था। गिरने के बाद जब वो बेहोशी से बाहर आईं, तो उन्हें अपने आस-पास की चीजें साफ दिखाई देने लगी। जिस पर उन्होंने पहली बार विश्वास ही नही हुआ लेकिन बाद में उन्हें इस बात का एहसासा हो गया कि उनकी आंखों की रोशनी वापस आ चुकी है। जिस पर डॉक्टर भी इस घटना को किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहें हैं।

Pratibha Tripathi
Pratibha Tripathihttp://wahgazab.com
कलम में जितनी शक्ति होती है वो किसी और में नही।और मै इसी शक्ति के बल से लोगों तक हर खबर पहुचाने का एक साधन हूं।

Share this article

Recent posts

Popular categories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Recent comments