अजगर सांप की वरमाला पहना दूल्हा दुल्हन ने पूरी की शादी की रस्म

0
460
this weird marriage taken place exchanging garlands made of python

वरमाला सामान्यतः फूलों की ही बनी होती हैं पर हाल ही में हुई एक शादी में दूल्हा दुल्हन के एक दूसरे के गले में अजगर सांप से बनी वरमाला पहनाई। यही कारण हैं कि यह खबर वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर काफी जोर शोर से वायरल हो रही हैं। आपने अब तक बहुत सी शादियां देखी ही होंगी। इन सभी में वरमाला की रस्म में दूल्हा दुल्हन एक दूसरे के गले में फूलों की माला डाल कर पूरा करते हैं। मगर आज हम जिस शादी के बारे में आपको बता रहें हैं उसमें भी वरमाला की रस्म की गई, पर इस रस्म में जिस वरमाला का उपयोग किया गया वह अजगर सांप की थी। इस सांप की वरमाला को पहना कर दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को जीवन साथी के रूप में चुना और इस रस्म को पूरा किया।

महाराष्ट्र में हुआ हैं यह विवाह –

this weird marriage taken place exchanging garlands made of python coverimage source:

इस अनोखे विवाह का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल किया जा रहा हैं। सांप से निर्मित की गई वरमाला के चलते ही यह शादी चर्चा में आई हैं। अब तक यह पता नहीं लग सका हैं कि इस रस्म को आखिर किस प्रथा के तहत किया गया। ऐसा भी हो सकता हैं कि अपनी शादी को रोमांचक और यादगार बनाने के लिए नव दंपत्ति ने यह कार्य किया हो।

खैर कुल मिला कर यह बात अभी तक साफ़ नहीं हो पाई हैं कि आखिर सांप से निर्मित वरमाला का उपयोग शादी की रस्म में क्यों किया गया। वायरल हुए इस वीडियो की शुरुआत में तो सभी कुछ समान्य नजर आता हैं पर जब दूल्हा दुल्हन वरमाला की रस्म के लिए खड़े होते हैं। तब 2 लोग डिब्बे से 2 सांप निकाल कर उनको दे देते हैं। दूल्हा दुल्हन एक दूसरे के गले में वरमाला के स्थान सांप पहनाते हैं और इस रस्म को पूरा करते हैं। इस वीडियो को देख कर सभी लोग हैरान हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here