सुसाइड ट्री – सप्ताह में एक व्यक्ति की जान जरूर लेता है यह पेड़

0
328

 

पेड़ आपने काफी देखें ही होंगे और इनके बारे में आप काफी बातें जानते भी होंगे, पर क्या आपने कभी कोई ऐसा पेड़ देखा है जो सप्ताह में एक व्यक्ति की जान जरूर लेता हो? यदि नहीें, तो आज हम आपको एक ऐसे ही पेड़ के बारे में अपनी इस पोस्ट में बता रहें हैं, तो आइए जानते हैं इस पेड़ के बारे में।

सबसे पहले हम आपको बता दें कि इस पेड़ का नाम “सरबेरा ओडोलम” है और यह पेड़ दिखने में काफी सुंदर होता है इसलिए बहुत से लोग इसके प्रति आकर्षित हो जाते हैं, यह पेड़ आपको भारत सहित दक्षिण-पूर्व एशिया के कुछ देशों में देखने को मिल जाता है, पर यह कितना खतरनाक होता है इसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते हैं।

पाया यह भी गया है कि कई बार इस पेड़ का उपयोग दूसरे लोगों की जान लेने के लिए भी किया जाता है। असल में यह पेड़ काफी जहरीला होता है, इसलिए कई लोग इसका उपयोग दूसरे लोगों को मारने या गंभीर रूप से बीमार करने के लिए भी करते नजर आते हैं।

इस पेड़ के बारे में एक मान्यता यह भी है कि यह पेड़ सप्ताह में कम से कम एक व्यक्ति की जान जरूर लेता है। वैज्ञानिक भी इस बात को कहते हैं कि दुनिया में जितने भी जहरीले पेड़ हैं, यह उन सभी में यह पेड़ सबसे जहरीला है।

image source:

यह पेड़ इतना खतरनाक है कि इसका थोड़ा सा भाग भी यदि किसी मानव के अंदर चला जाता है, तो उसको अनियमित धड़कन, उल्टियां तथा सिरदर्द जैसी समस्याएं शुरू हो जाती है। असल में यह पेड़ हृदय की कार्य प्रणाली तथा आपके एंजाइम्स को बड़ी मात्रा में प्रभावित करता है तथा जल्द ही मानव मृत्यु को प्राप्त हो जाता है। इस पेड़ की एक खास खूबी यह भी है कि यदि कोई व्यक्ति इसके किसी भाग को ग्रहण कर लेता है, तो डॉक्टरों को यह पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि मानव की मृत्यु आखिर हुई कैसे थी। खैर, ऐसे पौधों और पेड़ों से दूर ही रहना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here