भूकम्प के कहर से बचाएगा यह अनोखा बिस्तर

0
440

आजकल हर व्यक्ति भूकम्प से पूरी तरह सावधान रहना चाहता है। पिछले दिनों नेपाल सहित कई देशों में आये भूकम्प ने जन-धन की काफी हानि की है। देखा जाये तो भूकंप का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। भूकंप के कारण ना जाने कितनी जिंदगियां तबाह हो जाती हैं। अफसोस यह है कि भूकंप आने से पहले लोगों को इसकी कोई सूचना भी नहीं मिल पाती। भूकंप आने पर वे केवल उसके झटके महसूस कर पाते हैं और जैसे तैसे अपनी जिंदगी बचाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में अगर तकनीक आपकी कुछ मदद कर सके तो क्या बुरा है। हम आपको एक ऐसे बिस्तर के बारे में बताने जा रहे हैं जो भूकम्प आने पर आपको पूरी तरह से सुरक्षित रखेगा। वैज्ञानिक अब ऐसा बिस्तर बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

Earthquake Prediction bed1Image Source: http://cdn.slashgear.com/

कैसा है यह बिस्तर–
ये बिस्तर एक तरह का बड़ा बक्सा है, जो भूकंप आने पर इस पर सोने वाले इंसान को अपने अंदर बंद कर लेगा। इसमें लगे सेंसर जैसे ही भूकंप के झटके महसूस करेंगे ये आपको गद्दे समेत अपने अंदर ले लेगा और ऊपर से बंद हो जाएगा। अंदर बैठा व्यक्ति सुरक्षित हो जाएगा और इतनी देर में उसके पास राहत दल पहुंच जाएगा। बिस्तर के नीचे ही जरूरत की चीजें रहेंगी जैसे पानी, खाने का सामान, फर्स्ट एड रहेंगे। इस प्रकार से यह बिस्तर आपको सुरक्षित रखेगा।

Earthquake safer bedImage Source: http://icdn6.digitaltrends.com/

चीन के वैंग वेंक्सी ने 2010 में इसे पहली बार बनाया था और तब से वो इसकी डिजाइन में कई बदलाव कर चुके हैं। हालांकि अभी कई जानकारियां नहीं मिल पाई हैं। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं है कि इसमें बाहर निकलने का रास्ता कहां से है। अगर इसके ढक्कन पर ज्यादा मलबा जमा हो गया तो इंसान कैसे बाहर आया जाएगा। इस प्रकार के जायज प्रश्नों पर अभी काम चल रहा है और जल्द ही इनका समाधान करके इस बिस्तर में कुछ नया जोड़ा जायगा ताकि भूकम्प में फंसे होने पर व्यक्ति को अधिक सुविधाएं मिल सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here