बुर्ज खलीफा से भी बड़ी और ऊंची होगी यह इमारत

0
365

आज के समय में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को ही कहा जाता है क्योंकि अभी उससे ऊंची इमारत कोई और है नहीं, मगर सवाल यह है कि क्या आने वाले समय में भी बुर्ज खलीफा ही दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बनी रह सकेगी या नहीं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि जल्द ही दुनिया की सबसे ऊंची इमारत का ताज बुर्ज खलीफा से छिनने वाला है। हां इतना जरूर है कि बुर्ज खलीफा से भी बड़ी इमारत दुबई में ही होगी।

प्रॉपर्टी डेवलपर कंपनी एमार अब बुर्ज खलीफा से भी बड़ी इमारत बनाने जा रही है। एमार के चेयरमैन मोहम्मद अलाबार इस इमारत के बारे में बताते हैं कि यह इमारत बुर्ज खलीफा से भी ऊंची होगी और इस इमारत के निर्माण में करीब 88 करोड़ यूरो का खर्च आयेगा। हालांकि इस टावर की वास्तविक ऊंचाई तो इसके पूरा होने के बाद ही सामने आएगी पर 2020 तक हम इस टावर को दुबई शहर को गिफ्ट करना चाहते हैं।

Burj-Khalifa-Travel-GuideImage Source :http://7606-presscdn-0-74.pagely.netdna-cdn.com/

इस टावर को स्पैनिश स्विस आर्किटेक्ट सैंटियागो कालाट्रावा वॉल्स डिजाइन कर रहे हैं। इस टावर में 18 से 20 फ्लोर होंगे जिनमें होटल, बुटीक आदि की सारी सुविधायें होंगी। बुर्ज खलीफा की बात करें तो वर्तमान में उसकी ऊंचाई 829.8 मीटर यानी 2722 फीट है और इसके निर्माण में 1.5 अरब यूरो का खर्च आया था। इसको जनवरी 2010 में खोला गया था।

मोहम्मद अलाबार कहते हैं कि उनकी कंपनी द्वारा बनाई जाने वाली यह इमारत दुबई की एक खूबसूरत इमारत होगी और इसको खरीदने वाले लोग इसके व्यू से बहुत प्रभावित होंगे। दुबई में बहुत सारे लोग दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा को देखने के लिए जाते हैं, पर इस इमारत के बनने के बाद अब दुनिया की दो सबसे बड़ी इमारतें दुबई में ही होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here