इस इंसान को भिखारी कहना होगा गलत

0
288

दुबई में हाल ही में एक ऐसे भिखारी को पकड़ा गया है जिसकी प्रतिमाह की आय कम से कम 73,500 डॉलर यानी कि 2.70 लाख थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दुबई नगरपालिका ने इस साल अब तक 59 भिखारियों को पकड़ा है। दुबई के नगर पालिका निरीक्षकों ने हाल ही में इस भिखारी को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी नगरपालिका और दुबई पुलिस के साथ मिलकर की गई है। इस अभियान का मकसद दुबई में भीख मांगने के कारोबार को रोकना है। गिरफ्तार करने के बाद यह बात पता लगी कि इनमें से एक भिखारी ऐसा है जिसकी हर महीने की कमाई 2.70 लाख तक है। इस बात की पुष्टि स्थानीय मार्केट सेक्शन के प्रमुख ने की।

black-man-arrestedImage Source :http://www.burntorangereport.com/

उन्होंने यहां तक बताया कि गिरफ्तार किए गए भिखारियों में से कुछ के पास पासपोर्ट और व्यापार व टूरिस्ट वीजा भी प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि इस अभियान को चलाते समय यह पाया गया कि ज्यादातर भिखारी देश में कम से कम तीन महीने का वीजा लेकर कानूनी रूप से दाखिल हुए थे। उनके ऐसा करने के पीछे का अहम कारण कम समय में अधिक पैसा कमाना था।

इस अभियान के दौरान यह बात सामने आई कि एक भिखारी हर महीने लगभग 73,500 डॉलर तक की कमाई कर रहा है। बदियावी के मुताबिक जुमे के रोज इन भिखारियों की कमाई अधिक होती है, क्योंकि इस समय मस्जिदों में काफी भीड़ होती है और सभी भिखारी भीख मांगने के लिए लाइन से खड़े रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here