एक सड़क आपको बाढ़ के खतरों से करेगी महफूज

0
273

भारत में हर वर्ष बारिश के कहर से बाढ़ का खतरा बना रहता है। बारिश ज्यादा होने के कारण नदियां उफान पर मारने लगती हैं और इन नदियों से जुड़े हुए सभी शहरों और गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है। देश में भले ही बाढ़ से निपटने के लिए सभी इंतजाम होने की दलील दी जाती रही हो, पर सच्चाई के धरातल पर कुछ और ही हकीकत सामने आती है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए वैज्ञानिक नए शोध करने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में वैज्ञानिकों ने अब ऐसी सड़क बनाने का दावा किया है जो अपने अंदर कई लीटर पानी को समा लेती है।

Video Source:

भारत में आए दिन बाढ़ का खतरा मंडराता रहता है। देश में कहीं भी थोड़ी सी बारिश जैसे ही होती है चारों ओर की सड़के जलमग्न दिखाई देने लग जाती है। साथ ही अगर बारिश कुछ दिनों तक लगातार हो जाए तो बाढ़ आना तय है। बीते दिनों भारत के दक्षिण में बारिश के चलते ही बाढ़ की गंभीर स्थिति बन गई थी। इन हालातों में सरकार के पास कोई पुख्ता इंतजाम भी मौजूद नहीं थे। इस तरह की समस्या को ध्यान में रखते हुए बाहर के देश के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी सड़क बनाने का दावा किया है जो चंद ही मिनटों में हजारों लीटर पानी को अपने भीतर समा लेती है। इस तरह की तकनीक को बाढ़ के खतरे से बचाने के भावी विकल्प के रूप में देखा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार इस सड़क को बनाने के लिए विशेष तरह के मेटेरियल का प्रयोग किया गया है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि यह सड़क एक मिनट में करीब 4000 लीटर पानी को अपने अंदर सोख लेती है। इस सड़क से भविष्य में बाढ़ के खतरे से बचा जा सकता है। साथ ही घनी आबादी वाले क्षेत्रों में बारिश के दौरान सड़कों पर होने वाले जलभारव की समस्या से भी बचा जा सकता है।

इसका एक वीडियो भी हम आपके लिए लाए हैं। कमाल की बात यह है कि इस वीडियो को अभी तक करीब नौ लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। इस सड़क की तकनीक लोगों को खूब पसंद आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here